ये है दुनिया की सबसे महंगी लकड़ी, 1 किलो बिकते ही खरीद लेंगे शानदार लग्जरी कार

Most Expensive Wood: दुनिया में एक से बढ़कर एक महंगी चीजें हैं। कई बार साधारण सी दिखने वाली चीज भी इतनी महंगी होती है कि उनकी कीमत पर यकीन करना मुश्किल हो जाता है। ऐसे ही African Blackwood को दुनिया की सबसे महंगी लकड़ी का दर्जा मिला हुआ है। 1 किलो अफ्रीकन ब्लैक वुड की कीमत में आप आसानी लग्जरी कार खरीद सकते हैं

अपडेटेड Mar 12, 2023 पर 5:35 PM
Story continues below Advertisement
अफ्रीकन ब्लैकवुड की खासियत ऐसी है कि तस्कर समय से पहले ही इसे काट ले जाते हैं

Most Expensive Wood: दुनिया में कई ऐसी चीजें हैं जिनकी कीमत सुनकर आप हैरान हो जाएंगे। आप सोच रहे होंगे सोना काफी महंगी धातु है। अगर लकड़ी की बात करें तो चंदन सबसे महंगी लकड़ी है। लेकिन यह आपका अनुमान गलत है। आज हम आपको एक ऐसे पेड़ की लकड़ी के बारे में बता रहे हैं। जिसकी कीमत सुनकर आपके पैरों तले जमीन धंस जाएगी। अगर आप इस पौधे को लगाते हैं। बाद में इसकी एक किलो लकड़ी बेंच लेंगे तो एक शानदार लग्जरी कार आसानी से मिल जाएगी। यह लकड़ी अफ्रीकन ब्लैकवुड (African Blackwood) है। इसे दुनिया की सबसे महंगी लकड़ी कहा जाता है।

यह दुर्लभ लकड़ी मध्य और दक्षिण अफ्रीका के 26 देश में पाई जाती है। इस पेड़ के एक किलो लकड़ी की कीमत 7-8 लाख रुपये हैं। इतने रुपये आप एक कार खरीद सकते हैँ। अगर आप कार नहीं खरीदते हैं तो पार्टनर के साथ इंटरनेशनल टूर कर सकते हैं।

अफ्रीकन ब्लैकवुड की बढ़ती तस्करी


इस पेड़ की लकड़ी काली होती है। पेड़ की ऊंचाई 25-40 फीट होती है। अन्य पेड़ों के मुकाबले अफ्रीकन ब्लैकवुड की संख्या कम होती जा रही है। इसके पौधों को लगाने के बाद पेड़ बनने में 60 साल का समय लग जाता है। ये पेड़ सिर्फ अफ्रीकन देशों के सूखाग्रस्त इलाकों में ही पाए जाते हैं। यही वजह है कि केन्या और तंजानिया जैसे देशों में इस काली लकड़ी की अवैध तस्करी के कई मामले सामने आते रहते हैं। कई तस्कर रातों रात इस पेड़ को काटकर ले जाते हैं। लिहाजा इन पेड़ों की संख्या कम होती जा रही है। दुनिया भर में अफ्रीकन ब्लैकवुड के खरीददार मौजूद हैं।

दुनिया का सबसे महंगा आम भारत के इस शहर में बिकता है, कीमत प्रति किलो 2.50 लाख रुपये से अधिक

लकड़ी का इस्तेमाल

अफ्रीकन ब्लैकवुड दुर्लभ होने के कारण महंगी है। इससे कई लग्जरी फर्नीचर और कुछ खास म्यूजिकल इंस्ट्रूमेंट यानी शहनाई, बांसुरी और कई संगीत वाद्ययंत्र बनाए जाते हैं। एक समय पर अफ्रीकन ब्लैकवुड से माचिस भी बनाई जाती थी। लेकिन अब यह लकड़ी इतनी दुर्लभ हो गई है अमीर घरानों के फर्नीचर्स और वाद्य यंत्रों तक ही इस्तेमाल हो रहा है। हाई-फाई कीमतों के बावजूद इंटरनेशनल मार्केट में जबरदस्त मांग बनी रहती है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।