Get App

Donald Trump's Inauguration: डोनाल्ड ट्रंप के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे नीता और मुकेश अंबानी

डोनाल्ड ट्रंप के शपथ ग्रहण वाले दिन कई हाई-प्रोफाइल लोग मौजूद रहेंगे। शपथ ग्रहण समारोह शनिवार को वर्जीनिया के ट्रंप नेशनल गोल्फ क्लब में एक स्वागत समारोह और आतिशबाजी के साथ शुरू होगा। भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर भी ट्रंप के शपथ ग्रहण में शामिल होंगे

Edited By: Moneycontrol Hindi Newsअपडेटेड Jan 17, 2025 पर 10:36 PM
Donald Trump's Inauguration: डोनाल्ड ट्रंप के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे नीता और मुकेश अंबानी
नीता और मुकेश अंबानी को समारोह में एक प्रमुख स्थान मिलेगा।

रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी और रिलायंस फाउंडेशन की फाउंडर और चेयरपर्सन नीता अंबानी 20 जनवरी को अमेरिका के नए चुने गए राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे। न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक, यह जानकारी इस ईवेंट की प्लानिंग में शामिल एक अधिकारी ने दी है। डोनाल्ड ट्रंप संयुक्त राज्य अमेरिका के 47वें राष्ट्रपति के रूप में शपथ लेने वाले हैं। उन्होंने पहले 2017 से लेकर 2021 तक अमेरिका के 45वें राष्ट्रपति के रूप में कार्य किया था। उपराष्ट्रपति के तौर पर जेडी वेंस शपथ लेंगे।

नीता और मुकेश अंबानी को समारोह में एक प्रमुख स्थान मिलेगा। वे ट्रंप की कैबिनेट के नॉमिनीज और निर्वाचित अधिकारियों सहित अन्य प्रमुख मेहमानों के साथ मंच पर बैठेंगे। अंबानी परिवार 18 जनवरी को वाशिंगटन डीसी पहुंचेगा। शपथ ग्रहण समारोह शनिवार को वर्जीनिया के ट्रंप नेशनल गोल्फ क्लब में एक स्वागत समारोह और आतिशबाजी के साथ शुरू होगा। इसके अलावा एक कैबिनेट रिसेप्शन और उपराष्ट्रपति डिनर भी होगा, जिसमें अंबानी परिवार भी शामिल होगा। शपथ ग्रहण से एक रात पहले नीता और मुकेश अंबानी, डोनाल्ड ट्रंप के साथ कैंडिललाइट डिनर में शामिल होंगे।

शपथ ग्रहण पर रहेंगे कई हाई-प्रोफाइल लोग

ट्रंप के शपथ ग्रहण वाले दिन कई हाई-प्रोफाइल लोग मौजूद रहेंगे। अंबानी परिवार गेस्ट लिस्ट के सबसे प्रमुख नामों में से एक होगा। टेस्ला, स्पेसएक्स और X के मालिक एलॉन मस्क, Amazon के फाउंडर जेफ बेजोस, Meta के फाउंडर मार्क जुकरबर्ग समेत कई टेक दिग्गज शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने वाले हैं। इस मौके पर फ्रांस के अरबपति और टेक एंटरप्रेन्योर जेवियर नील अपनी पत्नी के साथ मौजूद रहेंगे। मार्क जुकरबर्ग, मिरियम एडेलसन के साथ सोमवार को एक ब्लैक-टाई रिसेप्शन को को-होस्ट कर रहे हैं। इस रिसेप्शन में अंबानी के भी शामिल होने की उम्मीद है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें