Myanmar Earthquake: भूकंप के झटकों से म्यांमार की धरती कांपी, रिक्टर स्केल पर 4.8 रही तीव्रता, घरों से भागे लोग

Earthqauke Tremors in Myanmar: भारत के पड़ोसी देश म्यांमार में भूकंप के जोरदार झटके महसूस किए गए हैं। आधी रात को आए भूकंप से लोग नींद में ही डोलने लगे। जैसे ही लोगों को आभास हुआ, बहुत से लोग घर छोड़कर भागने लगे। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 4.8 दर्ज की गई है। हालांकि भूकंप से किसी तरह के जान-माल के नुकसान की खबर नहीं है

अपडेटेड Jan 24, 2025 पर 8:49 AM
Story continues below Advertisement
Earthqauke Tremors in Myanmar: म्यामांर में देर रात भूकंप आने से लोगों में दशहत फैल गई है।

भूकंप के झटकों से भारत के पड़ोसी देश की धरती एक बार फिर हिल गई। म्यांमार में देर रात भूकंप के जोरदार झटके लगे। इससे लोगों में अफरातफरी मच गई। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 4.8 दर्ज की गई। हालांकि भूकंप से किसी तरह के जान माल के नुकसान की खबर नहीं है, लेकिन लोग अपने घरों से बाहर भागने लगे। इसकी वजह ये थी कि उनके घरों के दरवाजे और खिड़कियां हिलने लगे थे, बर्तन तक गिर गए थे। भूकंप रात करीब एक बजे आया। भूकंप का केंद्र धरती के नीचे 106 किलोमीटर की गहराई में था।

नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी के मुताबिक, गुरुवार की आधी रात को म्यांमार में  भूकंप आया था। रिक्टर स्केल पर इस भूकंपप की तीव्रता 4.8 मापी गई। भारतीय समयानुसार रात 12:53 बजे यह भूकंप आया।

पिछले हफ्ते भी म्यांमार में आया था भूकंप


फिलहाल, इस भूकंप में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। किसी इमारत को नुकसान पहुंचा है या नहीं, इस बारे में अभी तक कोई जानकारी सामने नहीं आई है। इससे पहले गुरुवार को अफगानिस्तान में दो-दो बार भूकंप के झटके महसूस हुए थे। अफगानिस्तान में आए दोनों भूकंप 4 की तीव्रता से अधिक थे। म्यांमार के अलावा अफगानिस्तान, तिब्बत और फिलीपींस में भूकंप आया था। फिलीपींस में 2 बार भूकंप के झटके लगे। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी (NCS) ने कहा कि म्यांमार में इस हफ्ते की शुरुआत में भी 5.1 की तीव्रता वाला भूकंप आया था। इससे पहले दिसंबर में 4.2 की तीव्रता वाला भूकंप आया था।

क्यों आता है भूकंप?

भूगर्भ वैज्ञानिकों के मुताबिक, भूकंप की असली वजह टेक्टोनिकल प्लेटों में तेज हलचल होती है। इसके अलावा उल्का प्रभाव और ज्वालामुखी विस्फोट, माइन टेस्टिंग और न्यूक्लियर टेस्टिंग की वजह से भी भूकंप आते हैं। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता मापी जाती है। इस स्केल पर 2.0 या 3.0 की तीव्रता का भूकंप हल्का होता है, जबकि 6 की तीव्रता का मतलब शक्तिशाली भूकंप होता है।

Elon Musk ने ट्रंप के समारोह में किया 'नाजी सैल्यूट'? विकिपीडिया के फाउंडर जिमी वेल्स से हुई तीखी बहस

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।