अफ्रीकी देश नामीबिया (Namibia) में इन दिनों लोग भूख से बिलख रहे हैं। यहां सूखे की वजह से अनाज के लाले पड़ गए हैं। ऐसे में लोगों की भूख मिटाने के लिए सरकार ने 723 जंगली जानवरों की हत्या का आदेश दिया है। इसमें 83 हाथी समेत अन्य जंगली जानवर शामिल हैं। जिससे लोग इन जानवरों के मांस से भूख मिटा सकेंगे। ये फैसला देश में चल रहे भयंकर सूखे के कारण पैदा हुए खाद्य संकट की वजह से लिया गया है। इस फैसले से नामीबिया की सरकार ने अपने देश की आधी आबादी के लिए मांस मुहैया कराने की योजना बनाई है। जानवरों को इस तरह मारने को कलिंग कहा जाता है।
