ब्रिटेन के नए प्रधानमंत्री के नाम का ऐलान 5 सितंबर (सोमवार) को होगा। Liz Truss और Rishi Sunak में से किसी एक का नया प्रधानमंत्री बनना तय है। इलेक्शन कंपेन में ट्रस का पलड़ा भारी रहा है। इसलिए उनका प्रधानमंत्री बनना तय माना जा रहा है। बोरिस जॉनसन की सरकार में ट्रस विदेश मंत्री थीं, जबकि सुनक वित्त मंत्री थे।
इंडियन समय के अनुसार 5 सितंबर को शाम करीब 5 बजे ब्रिटेन के नए प्रधानमंत्री के नाम का ऐलान हो जाएगा। 6 सितंबर (मंगलवार) को नए प्रधानमंत्री का शपथ ग्रहण समारोह होगा। इस बार यह समारोह स्कॉटलैंड के Balmoral Castle में होगा। गर्मियों में ब्रिटेन का महारानी एलिजाबेथ यह अपना समय बिताती हैं।
इससे पहले प्रधानमंत्री का शपथ ग्रहण समारोह लंदन के Buckingham Palace में होता था। ब्रिटेन की महारानी 96 साल की हो चुकी हैं। ज्यादा उम्र की वजह से उनके लिए लंदन जाना मुश्किल है। इसलिए इस बार शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन स्कॉटलैंड में हो रहा है।
6 सितंबर की सुबह सबसे पहले ब्रिटेन के कार्यवाहक प्रधानमंत्री डाउनिंग स्ट्रीट के बाहर अपना बयान देंगे। उसके बाद वह महारानी को अपना इस्तीफा सौंपने के लिए स्कॉटलैंड जाएंगे। उनके इस्तीफे के बाद महारानी ट्रस या सुनक में से किसी एक को सरकार बनाने के लिए कहेंगी। ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ अपने 70 साल के शासन में 14 प्रधानमंत्रियों के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हो चुकी हैं।
शपथ ग्रहण समारोह के बाद नया प्रधानमंत्री लंदन जाएगा। वह डाउनिंग स्ट्रीट के बाहर भाषण देगा। भारतीय समयानुसार यह भाषण रात करीब साढ़े नौ बजे होने की उम्मीद है। उसके बाद नया प्रधानमंत्री अपनी कैबिनेट का गठन करेगा। मंत्रियों की नई टीम की बैठक 5 सितंबर को होने की उम्मीद है। उसके बाद नए प्रधानमंत्री हाउस ऑफ कॉमंस जाएंगे।
ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन इस साल जुलाई में अपने पद से इस्तीफा देने का ऐलान किया था। पार्टी में अपने खिलाफ असंतोष की वजह से उन्हें इस्तीफा देने को मजबूर होना पड़ा था। उसके बाद नए प्रधानमंत्री के चुनाव की प्रक्रिया शुरू हुई। कई दौर के चुनाव के बाद प्रधानमंत्री बनने की दौड़ में सिर्फ लिज ट्रस और ऋषि सुनक बच गए। इलेक्शन कंपेन में आगे चल रहीं ट्रस का प्रधानमंत्री बनना तय माना जा रहा है।