Get App

Britain's New Pm: आज होगा ब्रिटेन के नए प्रधानमंत्री के नाम का ऐलान, जानिए क्या होगी प्रक्रिया

6 सितंबर (मंगलवार) को नए प्रधानमंत्री का शपथ ग्रहण समारोह होगा। इस बार यह समारोह स्कॉटलैंड के Balmoral Castle में होगा। गर्मियों में ब्रिटेन का महारानी एलिजाबेथ यह अपना समय बिताती हैं

MoneyControl Newsअपडेटेड Sep 05, 2022 पर 1:12 AM
Britain's New Pm: आज होगा ब्रिटेन के नए प्रधानमंत्री के नाम का ऐलान, जानिए क्या होगी प्रक्रिया
कई दौर के चुनाव के बाद प्रधानमंत्री बनने की दौड़ में सिर्फ लिज ट्रस और ऋषि सुनक बच गए। इलेक्शन कंपेन में आगे चल रहीं ट्रस का प्रधानमंत्री बनना तय माना जा रहा है।

ब्रिटेन के नए प्रधानमंत्री के नाम का ऐलान 5 सितंबर (सोमवार) को होगा। Liz Truss और Rishi Sunak में से किसी एक का नया प्रधानमंत्री बनना तय है। इलेक्शन कंपेन में ट्रस का पलड़ा भारी रहा है। इसलिए उनका प्रधानमंत्री बनना तय माना जा रहा है। बोरिस जॉनसन की सरकार में ट्रस विदेश मंत्री थीं, जबकि सुनक वित्त मंत्री थे।

इंडियन समय के अनुसार 5 सितंबर को शाम करीब 5 बजे ब्रिटेन के नए प्रधानमंत्री के नाम का ऐलान हो जाएगा। 6 सितंबर (मंगलवार) को नए प्रधानमंत्री का शपथ ग्रहण समारोह होगा। इस बार यह समारोह स्कॉटलैंड के Balmoral Castle में होगा। गर्मियों में ब्रिटेन का महारानी एलिजाबेथ यह अपना समय बिताती हैं।

यह भी पढ़ें : Liz Truss: लिज ट्रस बनने जा रही हैं ब्रिटेन की नई प्रधानमंत्री, यहां उनके बारे में जानिए सबकुछ

इससे पहले प्रधानमंत्री का शपथ ग्रहण समारोह लंदन के Buckingham Palace में होता था। ब्रिटेन की महारानी 96 साल की हो चुकी हैं। ज्यादा उम्र की वजह से उनके लिए लंदन जाना मुश्किल है। इसलिए इस बार शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन स्कॉटलैंड में हो रहा है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें