New Zealand Earthquake: न्यूजीलैंड में आए भूकंप के तेज झटके, रिक्टर स्केल पर 7.0 तीव्रता

New Zealand Earthquake: न्यूजीलैंड में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए हैं। भूकंप के झटकों की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 7.0 तीव्रता मापी गई गई है। बीच समुद्र में आए इतने शक्तिशाली भूकंप के बाद आशंका जताई जा रही है कि आने वाले दिनों में सुनामी आ सकती है

अपडेटेड Mar 16, 2023 पर 9:27 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
न्यूजीलैंड में आए भूकंप का केंद्र जमीन से 10 किमी अंदर था। भूकंप के बाद सुनामी का अलर्ट जारी किया गया है

New Zealand Earthquake: न्यूजीलैंड में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए हैं। भूकंप के झटकों की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 7.0 तीव्रता मापी गई गई है। भूकंप न्यूजीलैंड के केरमाडेक द्वीप पर आया है। चीन भूकंप नेटवर्क केंद्र (CENC) के मुताबिक, चीन के समयानुसार 8.56 बजे न्यूजीलैंड में ये भूकंप आया है। वहीं यूएस जियोलॉजिकल सर्वे के मुताबिक, भूकंप के झटकों की तीव्रता 7.1 थी। भूकंप का केंद्र जमीन से 10 किलोमीटर भीतर था। भूकंप के बाद सुनामी का अलर्ट जारी किया गया है। फिलहाल इस शक्तिशाली भूकंप से कितना नुकसान हुआ है। इस बारे में अभी कोई जानकारी सामने नहीं आई है।

फिलहाल इस शक्तिशाली भूकंप से कितना नुकसान हुआ है। इस बारे में अभी कोई जानकारी सामने नहीं आई है। कहा जा रहा है कि ऑस्ट्रेलिया के लिए सुनामी का कोई खतरा नहीं है।

तुर्किये और सीरिया में भूकंप ने मचाई थी तबाही


पिछले महीने तुर्किये और सीरिया में विनाशकारी भूकंप में 60 हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो गई थी। जबकि दो लाख से ज्यादा लोग घायल हुए थे। इसके चलते करीब 90 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित हुए थे। 47 हजार से ज्यादा घर क्षतिग्रस्त हो गए थे। स्कूलों, अस्पतालों और अन्य चिकित्सा, मातृत्व और शैक्षिक सुविधाओं सहित आवश्यक सेवाएं भूकंप की वजह से नष्ट हो गईं हैं। आपदा ने बच्चों और महिलाओं को विशेष रूप से प्रभावित किया है।

Turkey Earthquake: तुर्की और सीरिया में भूकंप से भारी तबाही, 100 से ज्यादा लोगों की मौत, पीएम मोदी ने जताया शोक

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।