Get App

Nigeria Gas Tanker Blast: नाइजीरिया में गैसोलीन टैंकर में भीषण विस्फोट, 70 लोगों की मौत, 56 घायल

Nigeria Gas Tanker Blast: नाइजीरिया के उत्तर-मध्य हिस्से में एक गैसोलीन टैंकर में भीषण विस्फोट की खबर सामने आई है। इस धमाके में कम से कम 70 लोगों की मौत हो गई है। वहीं 56 से ज्यादा लोग घायल बताए जा रहे हैं। यह विस्फोट शनिवार तड़के नाइजर प्रांत के सुलेजा क्षेत्र के पास हुआ है

MoneyControl Newsअपडेटेड Jan 19, 2025 पर 9:45 AM
Nigeria Gas Tanker Blast: नाइजीरिया में गैसोलीन टैंकर में भीषण विस्फोट, 70 लोगों की मौत, 56 घायल
Nigeria Gas Tanker Blast: एक टैंकर से दूसरे टैंकर में गैसोलीन भरी जा रही थी। उस दौरान यह धमाका हुआ है।

नाइजीरिया में एक भीषण अग्निकांड की खबर सामने आई है। गैसोलीन से भरे टैंकर में अचानक विस्फोट होने से 70 लोगों की मौत हो गई है। वहीं 56 से ज्यादा लोग घायल बताए जा रहे हैं। सभी घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस धमाके के बाद आसपास के इलाकों में हड़ंकप मच गया। नेशनल इमरजेंसी मैनेजमेंट एजेंसी के चीफ हुसैनी ईसा ने इस घटना की जानकारी है। उन्होंने बताया कि हादसा फ्यूल ट्रांसफर के दौरान हुआ है। एक टैंकर से दूसरे टैंकर में गैसोलीन ट्रांसफर की जा रही थी। तभी एक टैंकर में ब्लास्ट हो गया है। गैस ट्रांसफर कर रहे लोग जिंदा जलकर मौत हो गई है।

नाइजर के गवर्नर मोहम्मद बागो ने एक बयान में कहा कि राज्य के डिक्को क्षेत्र में कई निवासी गैसोलीन टैंकर से जोरदाध धमाका हुआ। बागो ने कहा कि कई लोग जलकर मर गए है। उन्होंने बताया कि जो लोग टैंकर से दूर थे। वो घायल होने से बच गए हैं। उन्होंने कहा कि यह एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना है।

आग पर पा लिया काबू

नाइजर राज्य के संघीय सड़क सुरक्षा कोर सेक्टर कमांडर कुमार त्सुक्वाम ने भी इस मामले में अपना बयान दर्ज कराया है। उन्होंने कहा कि लोगों को नजदीक जाने से रोका जा रहा था। इसके बावजूद ईंधन लेने के लिए लोगों की बड़ी भीड़ जमा हो गई।' सुक्वाम ने कहा कि फायर ब्रिगेड आग पर काबू पाने में कामयाब रहे। इससे पहले सितम्बर में नाइजर के एक व्यस्त राजमार्ग पर पेट्रोल से भरे टैंकर में विस्फोट हुआ था। इसमें कम से कम 48 लोग मारे गए थे। जबकि कई नाइजीरियाई लोग लगातार हो रही इन घटनाओं के लिए मौजूदा आर्थिक कठिनाई को जिम्मेदार ठहरा रहे हैं। इस घटना में गिरे हुए टैंकरों से गैसोलीन निकालना भी शामिल है। वहीं अन्य लोग ऐसी आपदाओं को रोकने के लिए सख्त यातायात नियमों की मांग कर रहे हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें