परमाणु हथियारों से लैस उत्तर कोरिया (North Korea) ने बुधवार रात राजधानी प्योंगयांग (Pyongyang) में मिलिट्री परेड के दौरान अपनी मिसाइल ताकत का प्रदर्शन किया। उत्तर कोरिया ने परेड में बड़ी संख्या में परमाणु मिसाइलों का प्रदर्शन किया। राज्य समाचार एजेंसी KCNA के मुताबिक, उत्तर कोरिया ने अपनी सेना की स्थापना की 75वीं वर्षगांठ के अवसर पर बुधवार को प्योंगयांग में व्यापक रूप से सैन्य परेड आयोजित की। उत्तर कोरियाई नेता किम जोंग उन (Kim Jong Un) ने अपनी बेटी किम जू एई (Kim Ju Ae) के साथ मिलिट्री परेड शिरकत की। माना जाता है कि वंशानुगत तानाशाही में संभावित भावी नेतृत्व की कमान किम जोंग अपनी इसी बेटी को देने वाले हैं।
