Get App

पिता की मौत से दुखी नर्स ने शुरू किया साइड बिजनेस, ₹3300 के निवेश ने खड़ा कर दिया ₹1.02 करोड़ का एंपायर

अमेरिका के न्यू जर्सी मं 41 वर्षीय एक नर्स ने पिता की मौत के बाद दुख से उबरने के लिए शौक पूरा करना शुरू किया। महज 3330 रुपये के शुरुआती निवेश से शुरू हुआ यह सफर अब 1.02 करोड़ रुपये का आर्थिक संबल बन चुका है और वह भी महज कुछ ही समय में। वॉल्श का कारोबारी सफर मार्च 2021 में शुरू हुआ, जब वह रात 2 बजे जागी और काम के बढ़ते दबाव के कारण बहुत परेशान थी

Edited By: Moneycontrol Newsअपडेटेड Nov 01, 2024 पर 4:12 PM
पिता की मौत से दुखी नर्स ने शुरू किया साइड बिजनेस, ₹3300 के निवेश ने खड़ा कर दिया ₹1.02 करोड़ का एंपायर
एक एंडोस्कोपी नर्स के रूप में कोरोना से संक्रमित मरीजों की बढ़ती तादाद ने वॉल्श को परेशान कर दिया था और हाल ही में पिता की मौत ने और तनाव दे दिया था। इन सबसे उबरने के लिए ही उन्होंने साइड में एक कारोबार शुरू किया। (File Photo- Pexels)

अमेरिका के न्यू जर्सी मं 41 वर्षीय एक नर्स ने पिता की मौत के बाद दुख से उबरने के लिए शौक पूरा करना शुरू किया। महज 3330 रुपये के शुरुआती निवेश से शुरू हुआ यह सफर अब 1.02 करोड़ रुपये का आर्थिक संबल बन चुका है और वह भी महज कुछ ही समय में। वॉल्श का कारोबारी सफर मार्च 2021 में शुरू हुआ, जब वह रात 2 बजे जागी और काम के बढ़ते दबाव के कारण बहुत परेशान थी। एक एंडोस्कोपी नर्स के रूप में कम कर रहीं वॉल्श कोरोना से संक्रमित मरीजों की बढ़ती तादाद से परेशान थीं और हाल ही में पिता की मौत ने और तनाव दे दिया था। इन सबसे उबरने के लिए ही उन्होंने साइड में एक कारोबार शुरू किया। अब उनका यही साइड कारोबारी शॉप MegansMenagerie करोड़ों का हो गया है और वित्तीय स्वतंत्रता दी। हालांकि यह शॉप पहले से ही खुली थी, जिसे उन्होंने एक बार फिर स्पीड दी थी।

कैसे की शुरुआत?

कोरोना महामारी के दौरान पूरी दुनिया परेशान थी और अपनों की मौत इस परेशानी को और बढ़ा रही थी। ऐसे समय में वॉल्श ने अपने क्राफ्टिंग के पुराने शौक का रुख किया। उन्होंने अपने पिता की याद में दीवार की सजावट के लिए ऑनलाइन $40 (3,300 रुपये) में सुगंधित यूकेलिप्टस ऑर्डर किया। इसके बाद उनका प्लांट-बेस्ड आर्ट तेजी से प्रचलित हो गया। यह इतना पॉपुलर हुआ कि पिछले साल 2023 में 1,21,400 डॉलर (1.02 करोड़ रुपये) से अधिक की बिक्री हुई। इस साल भी उनका कारोबार शानदार चल रहा है और सितंबर तक की मासिक बिक्री 9800 डॉलर (8.24 लाख रुपये) रही। ऐसा नहीं है कि उन्होंने नर्सिंग का काम छोड़ दिया है लेकिन अब एक हफ्ते में वह नर्सिंग का काम 32 घंटे की बजाय 24 घंटे नर्स का काम करती हैं ताकि 12-14 घंटे वह अपने खुद के बिजनेस को देती हैं। सीएनबीसी से बातचीत में उन्होंने कहा था कि Etsy की वजह से अब वह फुल टाइम जॉब नहीं कर सकती हैं।

2009 में खुली थी MegansMenagerie

सब समाचार

+ और भी पढ़ें