Credit Cards

Nvidia के CEO की दौलत में अब तक की सबसे बड़ी गिरावट, एक झटके में गंवाए 10 अरब डॉलर

Jensen Huang Net Worth: मंगलवार को दौलत में तेज गिरावट के बाद भी जेनसेन हुआंग की संपत्ति में इस साल अब तक 51 अरब डॉलर की वृद्धि हुई है। अमेरिका में बसने से पहले उनका पालन-पोषण ताइवान और थाईलैंड में हुआ। उन्होंने 1993 में एनवीडियो की शुरुआत की। एनवीडिया का कहना है कि इसका बाजार प्रभुत्व इसके प्रोडक्ट्स की गुणवत्ता से उपजा है

अपडेटेड Sep 04, 2024 पर 1:27 PM
Story continues below Advertisement
Nvidia के मार्केट कैप को 279 अरब डॉलर का झटका लगा है।

चिप बनाने वाली दिग्गज वैश्विक कंपनी Nvidia Corp के शेयरों को 9.5 प्रतिशत का बड़ा झटका लगा है। इसके चलते कंपनी के को-फाउंडर और सीईओ जेनसेन हुआंग (Jensen Huang) की दौलत में अब तक की सबसे बड़ी गिरावट आई है। मंगलवार को हुआंग की कुल संपत्ति में लगभग 10 अरब डॉलर की गिरावट आई और यह 94.9 अरब डॉलर रह गई। ब्लूमबर्ग बिलियनेयर्स इंडेक्स साल 2016 से उनकी दौलत को ट्रैक कर रहा है। तब से लेकर अब तक यह हुंआग की दौलत में एक दिन में सबसे बड़ी गिरावट है।

एनवीडिया के मार्केट कैप को 279 अरब डॉलर का झटका लगा है। यह किसी अमेरिकी कंपनी की मार्केट वैल्यू में एक दिन में आई अब तक की सबसे बड़ी गिरावट है। PHLX चिप इंडेक्स 7.75 प्रतिशत लुढ़क गया। यह 2020 के बाद इसमें एक दिन में आई सबसे बड़ी गिरावट रही।

Nvidia के खिलाफ एंटीट्रस्ट जांच


ब्लूमबर्ग के मुताबिक, हुआंग की दौलत को लगे भारी झटके की एक वजह वह रिपोर्ट भी है, जिसमें कहा गया है कि अमेरिकी न्याय विभाग ने एंटीट्रस्ट जांच के तहत एनवीडिया को सम्मन भेजा है। एनवीडिया दुनिया की कुछ सबसे बड़ी कंपनियों के लिए चिप सप्लाई चेन का एक महत्वपूर्ण हिस्सा बन गई है। जांच से परिचित लोगों का हवाला देते हुए ब्लूमबर्ग की एक रिपोर्ट में कहा गया है कि अमेरिकी न्याय विभाग अब लीगली बाइंडिंग रिक्वेस्ट भेज रहा है, जो प्राप्तकर्ताओं को जानकारी प्रदान करने के लिए बाध्य करती हैं। इससे सरकार औपचारिक शिकायत दर्ज करने के एक कदम और करीब आ गई है।

बाढ़ से भड़के उत्तर कोरिया के तानाशाह किम जोंग उन, एक साथ 30 अधिकारियों को फांसी पर लटकाया

Nvidia पर क्या हैं आरोप

लोगों के अनुसार, एंटीट्रस्ट अधिकारियों को लगता है कि एनवीडिया अन्य सप्लायर्स के पास जाना कठिन बना रही है। साथ ही उन खरीदारों को सजा दे रही है, जो केवल इसके आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस चिप्स का इस्तेमाल नहीं करते हैं। ब्लूमबर्ग बिलियनेयर्स इंडेक्स के अनुसार, हुआंग दुनिया के 18वें सबसे अमीर व्यक्ति हैं।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।