Omicron Variant: सऊदी अरब में सामने आया Covid-19 के नए वेरिएंट का पहला केस

Omicron Variant: रिपोर्ट में कहा गया है कि संक्रमित व्यक्ति और उसके करीबी लोगों को क्वारंटीन कर दिया गया है

अपडेटेड Dec 01, 2021 पर 8:11 PM
सऊदी अरब में आया Omicron का पहला केस (FILE)

सऊदी अरब ने बुधवार को बताया कि उसके यहां कोरोनोवायरस के नए वेरिएंट ओमीक्रोन का पहला केस मिला है। सऊदी की सरकारी सऊदी प्रेस एजेंसी ने कहा कि जिस नागरिक में ये वेरिएंट पाया, उसने उत्तरी अफ्रीकी देश की यात्रा की थी। रिपोर्ट में कहा गया है कि संक्रमित व्यक्ति और उसके करीबी लोगों को क्वारंटीन कर दिया गया है।

खाड़ी अरब देश में ये ओमीक्रोन का पहला केस है। नए वेरिएंट के बारे में अब भी बहुत कुछ पता नहीं चला है। 20 से ज्यादा देशों में इसके मामले सामने आए हैं।

क्या ये ज्यादा संक्रामक है? क्या यह लोगों को ज्यादा गंभीर रूप से बीमार करता है और क्या वैक्सीन इस पर कारगर है या नहीं कुछ ऐसे सवालों के जवाब मिलना अभी भी बाकी है।

Omicron: महाराष्ट्र में दूसरे राज्यों से एंट्री करने वालों के लिए पूरी तरह वैक्सिनेटेड होना या RT-PCR रिपोर्ट जरूरी


अमेरिका के शीर्ष संक्रामक रोग विशेषज्ञ डॉ. एंथोनी फौसी ने कहा कि दो से चार हफ्ते में ओमीक्रोन स्ट्रेन के बारे में और ज्यादा जाना जाएगा क्योंकि वैज्ञानिक वायरस के लैब सैंपल का टेस्ट कर रहे हैं।

इसके अलावा दक्षिण कोरिया में भी कोरोनावायरस के नए बेरिएंट ओमीक्रोन का पहला मामला सामने आया है। नाइजीरिया से लौटे पांच लोगों में ओमीक्रोन की पुष्टि हुई है।

कोरिया रोग नियंत्रण एवं रोकथाम एजेंसी ने बुधवार को कहा कि 24 नवंबर को नाइजीरिया से लौटे दंपति के अलावा इन्हें हवाई अड्डे से घर ले जाने वाले उनके एक मित्र में वायरस के ओमीक्रोन की पुष्टि हुई है। इसके अलावा दो और महिलाएं भी इस वेरिएंट से संक्रमित पायी गई हैं जो कि नाइजीरिया की यात्रा कर 23 नवंबर को दक्षिण कोरिया पहुंची थीं।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।