Omicron: महाराष्ट्र में दूसरे राज्यों से एंट्री करने वालों के लिए पूरी तरह वैक्सिनेटेड होना या RT-PCR रिपोर्ट जरूरी

विदेश से आने वाले यात्रियों को 7 दिन क्वारंटीन में रहना जरूरी है

अपडेटेड Dec 01, 2021 पर 1:15 PM
महाराष्ट्र सरकार ने घरेलू और अंतरराष्ट्रीय यात्रियों के लिए बनाए नियम

Omicron Impact: कोरोनावायरस के नए वेरिएंट ओमीक्रोन (Omicron) के मामले बढ़ने से पूरी दुनिया में हड़कंप मचा हुआ है। इस वेरिएंट को फैलने से रोकने के लिए अब महाराष्ट्र सरकार ने अहम फैसला लिया है। महाराष्ट्र की उद्धव ठाकरे सरकार ने कहा है कि दूसरे राज्यों से महाराष्ट्र में एंट्री करने वाले लोग या तो पूरी तरह वैक्सिनेटेड हों या RT-PCR की रिपोर्ट हो।

महाराष्ट्र सरकार ने 30 नवंबर को जारी आदेश में कहा है कि महाराष्ट्र में किसी भी राज्य से आने वाले लोगों को पूरी तरह से वैक्सीन लगी होनी चाहिए या फिर RT-PCR रिपोर्ट होनी चाहिए। आदेश में कहा गया है कि इस कदम को डिजास्टर मैनेजमेंट एक्ट 2005 के तहत तत्काल प्रभाव से (with immediate effect) लागू किया जा रहा है। बता दें कि दक्षिण अफ्रीका में कोरोना वायरस का नया वेरिएंट ओमीक्रोन के सामने आने के बाद पुरी दुनिया में इसकी चिंता बढ़ गई है।

घरेलू यात्रियों को इन बातों का रखना होगा ध्यान


घरेलू यात्रियों को महाराष्ट्र में आने के लिए पूरी तरह से वैक्सीन लगी होनी चाहिए या फिर RT-PCR रिपोर्ट होना जरूरी है। यह रिपोर्ट यात्रा करने के 48 घंटे पहले पुरानी होनी चाहिए। यानी यात्रा करने के 48 घंटे पहले टेस्ट कराना जरूरी है। RT-PCR रिपोर्ट नेगेटिव होना चाहिए तभी महाराष्ट्र में प्रवेश कर सकेंगे।

दिसंबर में आ सकती है Covid-19 की तीसरी लहर: महाराष्ट्र के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे

अंतरराष्ट्रीय यात्रियों के लिए नियम

इंटरनेशनल फ्लाइट से मुंबई आने वाले यात्रियों को पिछले 15 दिन तक जिन देशों की यात्रा की है, वहां का पूरा ब्योरा देना गा। इसके लिए DCP immigration और FRRO को डिक्लेरेशन का प्रोफॉर्मा तैयार करना है। मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट (Mumbai International Airport -MIAL) इस प्रोफॉर्मा को सभी एयरलाइनों के साथ शेयर करेगा और दी गई जानकारी के बारे में क्रॉस चेक किया जाएगा।

7 दिन क्वारंटीन जरूरी 

विदेश से आने वाले यात्रियों को 7 दिन क्वारंटीन में रहना होगा और दूसरे, चौथे और सातवें दिन RT-PCR टेस्ट कराना होगा। इसके बाद अगर रिपोर्ट पॉजिटिव आती है तो उन्हें अस्पताल में भर्ती करा दिया जाएगा। अगर रिपोर्ट नेगेटिव आती है तो फिर से उन्हें 7 दिन के लिए होम क्वारंटीन में रहना होगा। बिना रिस्क वाले देशों से आने वाले अंतरराष्ट्रीय यात्रियों को एयरपोर्ट में RT-PCR टेस्ट किया जाएगा। नेगेटिव पाए जाने पर उन्हें 14 दिन तक होम क्वारंटीन में रहना होगा और पॉजिटिव पाए जाने पर उन्हें अस्पताल में शिफ्ट कर दिया जाएगा। इतना ही नहीं कोई भी अंतरराष्ट्रीय यात्री अगर मुंबई आते हैं और उन्हें अगली कनेक्टिंग फ्लाइट पकड़नी है तो भी उनका RT-PCR टेस्ट किया जाएगा। रिपोर्ट नेगेटिव आने पर ही उन्हें अगली कनेक्टिंग फ्लाइट में यात्रा करने की अनुमति दी जाएगी।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।