Get App

Omicron Variant: रूस ने कहा, Covid-19 के नए वेरिएंट के खिलाफ असरदार है Sputnik V वैक्सीन

स्पुतनिक वी वैक्सीन ने ओमीक्रोन के खिलाफ वायरल न्यूट्रलाइजिंग एक्टिविटी (VNA) का प्रदर्शन किया

MoneyControl Newsअपडेटेड Dec 17, 2021 पर 7:58 PM
Omicron Variant: रूस ने कहा, Covid-19 के नए वेरिएंट के खिलाफ असरदार है Sputnik V वैक्सीन
ओमीक्रोन के खिलाफ असरदार है Sputnik V (FILE PHOTO)

दुनिया भर में ओमीक्रोन (Omicron) के मामले छह महाद्वीपों में सामने आ गए हैं। इस बीच रूस के स्पुतनिक-वी (Sputvik-V) ने कहा कि उसकी वैक्सीन नए वेरिएंट के खिलाफ असरदार है। रूस के स्वास्थ्य मंत्रालय के गामालेया रिसर्च इंस्टीट्यूट की तरफ से बनाई गई स्पुतनिक वी वैक्सीन ने ओमीक्रोन के खिलाफ वायरल न्यूट्रलाइजिंग एक्टिविटी (VNA) का प्रदर्शन किया।

सरकार की तरफ से जारी आंकड़ों के अनुसार, वैक्सीन ने दूसरे टीकों की तुलना में तीन से सात गुना बेहतर प्रदर्शन किया, जिसमें mRNA तकनीक का इस्तेमाल करके बनाई गई वैक्सीन भी शामिल हैं। इस बीच, स्पुतनिक लाइट ने 80 प्रतिशत असर दिखाया।

गामालेया सेंटर ने एक रिलीज में कहा, "स्पुतनिक वी दूसरे टीकों की तुलना में ओमीक्रोन के खिलाफ सबसे अच्छा वायरस न्यूट्रलाइजेशन रिजल्ट दिखा रहा है।"

इसने आगे कहा कि यह मजबूत और लंबे समय तक चलने वाली टी-सेल रिस्पांस हासिल करता है और स्पाइक प्रोटीन में 80% एपिटोप्स ओमीक्रोन वेरिएंट में म्यूटेशन से प्रभावित नहीं होते हैं। स्पुतनिक वी से ओमीक्रोन से होने वाली गंभीर बीमारी के खिलाफ लंबे समय तक चलने वाली सुरक्षा मिलने की उम्मीद है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें