Omicron Variant India: देश में ओमीक्रोन वेरिएंट से संक्रमित मरीजों का आंकड़ा 100 के पार

स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने कहा कि देश के 11 राज्यों में ओमीक्रोन के 101 मामले मिले हैं

अपडेटेड Dec 17, 2021 पर 5:15 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
कोरोना का नया वेरिएंट ओमीक्रोन अब 11 राज्यों तक पहुंच गया है

Omicron Variant India Live Updates: भारत में कोरोना वायरस के नए वेरिएंट ओमीक्रोन का आंकड़ा 100 के पार पहुंच गया है। ऐसे में अब देश में 101 लोग ओमीक्रोन वेरिएंट से संक्रमित हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, कोरोना का नया वेरिएंट ओमीक्रोन अब 11 राज्यों तक पहुंच गया है। महाराष्ट्र में अब तक सबसे ज्यादा 32 संक्रमितों का पता चला है। वहीं, राजधानी दिल्ली में 22 लोग कोरोना के नए वेरिएंट से संक्रमित हैं।

शुक्रवार को स्वास्थ्य मंत्रालय की प्रेस कॉन्फ्रेंस में संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने यह जानकारी दी। लव अग्रवाल ने कहा कि देश में ओमीक्रोन के जो अधिकतर मामले आए हैं उनकी ट्रैवल हिस्ट्री है या वो ट्रैवल हिस्ट्री वाले लोगों के संपर्क में आए हैं। बता दें कि नए वेरिएंट के आने के बाद कोरोना संक्रमण का खतरा बढ़ता जा रहा है और जिस रफ्तार से ओमीक्रोन के केस मिल रहे हैं, उससे सरकार की चिंताएं बढ़ती जा रही हैं।

Bhutan: गर्व के पल! भूटान ने अपना सर्वोच्च नागरिक सम्मान प्रधानमंत्री मोदी को देने का किया ऐलान


अग्रवाल ने आगे कहा कि देश में कोरोना के कुल सक्रिय मामलों की संख्या 86,415 हैं। पिछले एक सप्ताह कें आंकड़ों के मुताबिक देश में करीब 7,329 मामले प्रतिदिन रिपोर्ट हो रहे हैं, वहीं पिछले एक हफ्ते में केस पॉजिटिविटी 0.65 प्रतिशत नोट की गई है। उन्होंने बताया कि देश में अभी 19 ज़िले ऐसे हैं जहां संक्रमण बहुत ज़्यादा है, वहां साप्ताहिक पॉजिटिविटी 5-10 फीसदी के बीच है। केरल में ऐसे 9 जिले, मिजोरम में 5 जिले, नागालैंड, राजस्थान, सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश और पश्चिम बंगाल में ऐसे एक-एक जिले हैं।

Bank Jobs 2021: बैंक ऑफ बड़ौदा ने 50 पदों पर निकाली बंपर वैकेंसी, जानें कैसे मिलेगी नौकरी और एप्लीकेशन फीस सहित अन्य डिटेल

आपको बता दें कि एक अध्ययन के मुताबिक, कोरोना वायरस का ओमीक्रोन वेरिएंट, डेल्टा और कोविड-19 के मूल वेरिएंट की तुलना में 70 गुना तेजी से संक्रमित करता है लेकिन इससे होने वाले बीमारी की गंभीरता काफी कम है। अध्ययन से यह भी प्रदर्शित होता है कि फेफड़े में ओमीक्रोन से संक्रमण मूल सार्स-कोवी-2 की तुलना में काफी कम है, जिससे महामारी की गंभीरता कम होने का संकेत मिलता है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।