Bank of Baroda Recruitment 2021: बैंक भर्ती (Bank Jobs) की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए बैंक ऑफ बड़ौदा (Bank of Baroda) ने 52 पदों पर आवेदन मांगे हैं। यहां क्वालिटी एश्योरेंस लीड और इंजीनियर जैसे 52 पदों पर वैकेंसी निकाली गई है।
Bank of Baroda Recruitment 2021: बैंक भर्ती (Bank Jobs) की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए बैंक ऑफ बड़ौदा (Bank of Baroda) ने 52 पदों पर आवेदन मांगे हैं। यहां क्वालिटी एश्योरेंस लीड और इंजीनियर जैसे 52 पदों पर वैकेंसी निकाली गई है।
इच्छुक और योग्य उम्मीदवार बैंक की आधिकारिक वेबसाइट bankofbaroda.in पर जाकर ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। इन पदों पर अप्लाई करने की आखिरी तारीख 28 दिसंबर है।
इन पदों पर निकली वैकेंसी
- क्वालिटी एश्योरेंस लीड: 2 वैकेंसी
- क्वालिटी एश्योरेंस इंजीनियर: 12 वैकेंसी
- डेवलपर (Full Stack Java): 12 वैकेंसी
- डेवलपर (मोबाइल एप्लिकेशन डेवलपमेंट): 12 वैकेंसी
- UI/UX डिजाइनर: 2 वैकेंसी
- क्लाउड इंजीनियर: 2 वैकेंसी
-अप्लीकेशन आर्किटेक्ट: 2 वैकेंसी
- एंटरप्राइज आर्किटेक्ट: 2 वैकेंसी
- टेक्नोलॉजी आर्किटेक्ट: 2 वैकेंसी
- इंफ्रास्ट्रक्चर आर्किटेक्ट: 2 वैकेंसी
-इंटीग्रेशन एक्सपर्ट: 2 वैकेंसी
एप्लीकेशन फीस
जनरल/OBC/ EWS कैटेगरी के लिए एप्लीकेशन फीस 600 रुपये है। वहीं, अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति/विकलांग व्यक्तियों (PWD) कैटेगरी के लिए फीस 100 रुपये है। उम्मीदवारों को केवल ऑनलाइन मोड के माध्यम से एप्लीकेशन फीस का भुगतान करना होगा।
बैंक एक ऑनलाइन एग्जाम आयोजित करेगा (केवल JMGS-I, MMGS-II और MMGS-III में नियमित पदों के लिए), साइकोमेट्रिक टेस्ट या कोई अन्य एग्जाम जो आगे की चयन प्रक्रिया के लिए उपयुक्त मानी जाएगी, उसके बाद ग्रुप चर्चा और शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों का इंटरव्यू होगा।
हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।