Get App

OPEC देशों ने लिया बड़ा फैसला, कच्चे तेल के उत्पादन में कटौती का निर्णय बरकरार

OPEC: 23 देशों के संगठन ने अक्टूबर महीने में तेल के उत्पादन में प्रति दिन 2 मिलियन बैरल की भारी कटौती करने का निर्णय लिया था

MoneyControl Newsअपडेटेड Dec 04, 2022 पर 9:07 PM
OPEC देशों ने लिया बड़ा फैसला, कच्चे तेल के उत्पादन में कटौती का निर्णय बरकरार
OPEC: इस फैसले से वैश्विक स्तर पर तेल की कीमतों में कितना उतार-चढ़ाव आएगा अभी यह स्पष्ट नहीं है

Opec और सहयोगी देशों ने (OPEC+ alliance) कच्चे तेल (Crude oil) के उत्पादन के निर्णय को मौजदा लेवल्स पर कोई बदलाव नहीं किया है। 23 देशों के संगठन ने अक्टूबर महीने में तेल के उत्पादन (Crude Oil Production) में रोजाना 2 मिलियन बैरल की भारी कटौती करने का निर्णय लिया था। यह कटौती अब आगे भी बरकरार रहेगी। इस कटौती से भारत सहित वैश्विक स्तर पर तेल की कीमतों में कितना उतार-चढ़ाव आएगा अभी यह स्पष्ट नहीं है।

बता दें कि हाल के दिनों में इंटरनेशनल मार्केट में कच्चे तेल के दाम (Crude oil prices in the international market) पर उठापटक देखने को मिला। चीन में कोरोना वायरस के चलते लगी पाबंदी की वजह से यह दबाव देखने को मिला है। हालांकि, चीन अस्थायी रूप से कोविड प्रतिबंधों में ढील दे रहा है, जिससे दुनिया के सबसे बड़े तेल आयातक की खपत में कमी आई है।

ओपेक प्लस संगठन ने कटौती का लिया था फैसला

दरअसल, अक्टूबर महीने में ओपेक प्लस संगठन के 23 देशों ने उत्पादन में प्रतिदिन 20 लाख बैरल उत्पादन में कटौती करने का निर्णय लिया था। अभी यह निर्णय हाल ही में लागू हुआ है। इसके बाद कच्चे तेल के दाम में उठापटक देखने को मिली। 28 नवंबर को कच्चा तेल सितंबर के बाद सबसे निचले स्तर पर पहुंच गया था। वहीं, नवंबर महीने में ब्रेंट क्रूड के भाव सबसे बड़ा सप्ताहिक क्लोजिंग देखने को मिली थी।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें