Get App

'ऐसा तो पाकिस्तान के दुश्मनों ने भी नहीं किया' सेना ने इमरान खान की गिरफ्तारी के बाद मचे बवाल को बताया 'काला अध्याय'

Imran Khan Arrest: इंटर-सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस (ISPR) ने एक बयान में कहा कि नेशनल अकाउंटेबिलिटी ब्यूरो के आदेश पर इस्लामाबाद हाई कोर्ट से PTI प्रमुख की गिरफ्तारी के बाद, एक "सोची समझी योजना" देखी गई, जिसमें सेना को निशाना बनाया गया था। सेना की मीडिया शाखा ने कहा, (खान की गिरफ्तारी) के तुरंत बाद, सेना की संपत्तियों और प्रतिष्ठानों पर सुनियोजित हमले किए गए और सेना विरोधी नारे लगाए गए

MoneyControl Newsअपडेटेड May 10, 2023 पर 8:04 PM
'ऐसा तो पाकिस्तान के दुश्मनों ने भी नहीं किया' सेना ने इमरान खान की गिरफ्तारी के बाद मचे बवाल को बताया 'काला अध्याय'
पेशावर में फ्रंटियर कोर के अर्धसैनिक बल मुख्यालय के बाहर पहरा देते हुए (PHOTO-AP)

आखिरकार पाकिस्तानी सेना (Pakistan Army) भी राजनीतिक विवाद में कूदने से खुद को रोक नहीं पाई और पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान (Imran Khan) और उनकी पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए- इंसाफ (PTI) की जमकर आलोचना भी की। सशस्त्र बलों ने बुधवार को कहा कि 9 मई, 2023 को इतिहास में एक "काले अध्याय" (Dark Chapter) के रूप में जाना जाएगा। ये वही दिन था, जिस दिन पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (PTI) के अध्यक्ष इमरान खान की गिरफ्तारी के बाद देश में अराजकता फैल गई थी।

Geo News के मुताबिक, इंटर-सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस (ISPR) ने एक बयान में कहा कि नेशनल अकाउंटेबिलिटी ब्यूरो के आदेश पर इस्लामाबाद हाई कोर्ट से PTI प्रमुख की गिरफ्तारी के बाद, एक "सोची समझी योजना" देखी गई, जिसमें सेना को निशाना बनाया गया था।

सेना की मीडिया शाखा ने कहा, "(खान की गिरफ्तारी) के तुरंत बाद, सेना की संपत्तियों और प्रतिष्ठानों पर सुनियोजित हमले किए गए और सेना विरोधी नारे लगाए गए।"

ISPR ने PTI के नेताओं को 'पाखंडी' करार दिया है। सेना ने कहा कि एक तरफ तो वे सेना की तरीफ कर रहे थे और दूसरी तरफ सशस्त्र बलों के खिलाफ अपने कार्यकर्ताओं को भड़का रहे थे।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें