Get App

पाकिस्तान के सेंट्रल बैंक ने इंटरेस्ट रेट 2.5% बढ़ाया... तो क्या डूबने के करीब है पाक इकोनॉमी?

अनुमान है कि पाकिस्तान के केंद्रीय बैंक स्टेट बैंक ऑफ पाकिस्तान ने पाक की करेंसी को गिरने से बचाने के लिए पॉलिसी रेट को इतना ज्यादा बढ़ाया है

MoneyControl Newsअपडेटेड Apr 07, 2022 पर 9:46 PM
पाकिस्तान के सेंट्रल बैंक ने इंटरेस्ट रेट 2.5% बढ़ाया... तो क्या डूबने के करीब है पाक इकोनॉमी?
देश में राजनीतिक अनिश्चितता के चलते पाकिस्तानी रुपया की वैल्यू 5 फीसदी घट गई है।

पाकिस्तान के सेंट्रल बैंक (Pak Central Bank) ने पॉलिसी रेट 2.5 फीसदी बढ़ा दिया है। गुरुवार को सेंट्रल बैंक की इमरजेंसी मीटिंग हुई। इसमें पॉलिसी रेट (Pak Policy Rate) में एक बार में ढाई फीसदी वृद्धि करने का फैसला लिया गया। इसके बाद पॉलिसी रेट बढ़कर 12.25 फीसदी हो गया है। एक बार में पॉलिसी रेट में इतनी ज्यादा वृद्धि का फैसला हैरान करने वाला है। क्या यह पाकिस्तान की इकोनॉमी के गंभीर संकट में फंसने का संकेत है?

पाकिस्तानी करेंसी की वैल्यू 5 फीसदी घटी

पाकिस्तान के केंद्रीय बैंक स्टेट बैंक ऑफ पाकिस्तान (State Bank of Pakistan) ने गुरुवार को कहा, "देश में राजनीतिक अनिश्चितता के चलते पाकिस्तानी रुपया की वैल्यू घट गई है।" अनुमान है कि पाकिस्तान के केंद्रीय बैंक ने रुपया को गिरने से बचाने के लिए यह कदम उठाया है।

स्टेट बैंक ऑफ पाकिस्तान (SBP) ने कहा, "मॉनेटरी पॉलिसी कमेटी की पिछली बैठक के बाद से इनफ्लेशन आउटलुक खराब हुआ है। इससे एक्सटर्नल स्टैबिलिटी को लेकर रिस्क बढ़ गया है। उधर, राजनीतिक अनिश्चितता बहुत बढ़ जाने से रुपया डॉलर के मुकाबले 5 फीसदी गिरा है।"

सब समाचार

+ और भी पढ़ें