Pakistan Economic Crisis: आर्थिक संकट से जूझ रहे पाकिस्तान (Pakistan Crisis) के सामने अब रोजगार की एक नई मुसीबत खड़ी हो गई है। पिछले कुछ महीनों में पाकिस्तान की कई बड़ी कंपनियों (Pakistan's largest companies) ने कच्चे माल की कमी (Raw materials shortages in Pakistan) और करेंसी (Pakistan Currency) की कमी के कारण काम बंद कर दिया है, जिससे देश की संकटग्रस्त अर्थव्यवस्था की मुश्किलें और बढ़ गई हैं। कई बड़ी कंपनियों ने यह ऐलान किया है कि वह अपने संचालन (operations) को कच्चे माल और विदेशी करेंसी की कमी के कारण बंद कर रही हैं।
Bloomberg की एक रिपोर्ट के मुताबिक, सुजुकी मोटर कॉर्प (Suzuki Motor Corporation) की लोकल यूनिट ने अपने मैन्युफैक्चरिंग प्लांट को 2 फरवरी तक बंद कर दिया था। कंपनी ने एक नियामक फाइलिंग में कहा था कि शटडाउन का कारण पार्ट की लगातार कमी थी। बता दें कि पाकिस्तान का विदेशी मुद्रा भंडार (Pakistan Foreign Reserves) लगभग खाली हो चुका है। पड़ोसी देश के पास आयात के लिए नकदी की भारी कमी हो गई है।
कई अन्य कंपनियों ने बंद किया काम
टायर और ट्यूब निर्माता घंधार टायर एंड रबर कंपनी (Ghandhara Tyre & Rubber Company) ने 13 फरवरी को कच्चे माल के आयात में आ रही भारी बाधाओं के कारण अपनी सर्विस बंद कर दी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, सुजुकी मोटर (Suzuki Motor Corp) ने अब पाकिस्तान स्थित अपने प्लान के कामकाज को 21 फरवरी, 2023 तक के लिए बंद करने का ऐलान किया है।
कंपनी ने बताया कि उसके प्लांट में कई जरूरी चीजों खत्म गई है और विदेशी करेंसी की कमी के कारण गाड़ियों के पार्ट्स का आयात नहीं हो पा रहा है। ऐसे में कंपनी ने कुछ दिनों के लिए प्लांट के संचालन को बंद कर दिया है। इसके अलावा धागों का निर्माण करने वाली कंपनी खालिद सिराज टेक्सटाइल मिल्स ने भी घोषणा की है कि वह अपने फैक्ट्रियों को 31 मार्च 2023 तक के लिए बंद कर रही है।
GSK Plc’s Pakistan unit, Engro Fertilizers Limited, Fauji Fertilizer Bin Qasim Limited, Nishat Chunian Limited, Amreli Steels Limited, Millat Tractors Limited और Diamond Industries Limited. जैसी कंपनियों की तरफ से संचालन या तो पूरी तरह से बंद कर दिया गया है या धीमा कर दिया गया है।
महंगाई के कारण पाक में कई चीजें आम जनता की पहुंच से बाहर होती जा रही है। इस बीच अब लाखों लोगों की नौकरी जाने की वजह से भारी बेरोजगारी की आशंका है। आरिफ हबीब लिमिटेड में अनुसंधान और निवेश के प्रमुख ताहिर अब्बास के अनुसार, "ये बंद आर्थिक विकास के साथ-साथ देश में बेरोजगारी के स्तर को बढ़ाएंगे।" उन्होंने कहा कि उन्होंने सूचीबद्ध कंपनियों के बीच इस तरह के शटडाउन को कभी नहीं देखा है।
पाकिस्तान ऑटोमोटिव मैन्युफैक्चरर्स एसोसिएशन के आंकड़ों के अनुसार, प्रमुख कार कंपनी के यूनिट्स बंद होने से पाकिस्तान की कार की बिक्री पर असर पड़ा है। इसके अलावा तीन दर्जन से अधिक दवा कंपनियों ने पाकिस्तान के ड्रग रेगुलेटरी अथॉरिटी को सूचित किया है कि वे कच्चे माल की अनुपलब्धता के कारण उत्पादन बंद कर देंगी। साथ ही कीमतों में वृद्धि का अनुरोध किया है।
रक्षा मंत्री का ऐलान- दिवालिया हो चुका है पाकिस्तान
पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने हाल ही में कहा कि देश पहले ही दिवालिया हो चुका है। उन्होंने मौजूदा आर्थिक संकट के लिए सेना, नौकरशाही और राजनीतिक नेताओं को जिम्मेदार ठहराया। अपने गृह नगर सियालकोट में एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि पाकिस्तान को खुद को स्थिर करने के लिए अपने पैरों पर खड़ा होना जरूरी है।
‘द एक्सप्रेस ट्रिब्यून’ अखबार के मुताबिक मंत्री ने कहा, “आपने सुना होगा कि पाकिस्तान दिवालिया हो रहा है। यह पहले ही हो चुका है। हम एक दिवालिया देश में रह रहे हैं।” उन्होंने कहा, “हमारी समस्याओं का समाधान देश के भीतर है। अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) के पास पाकिस्तान की समस्याओं का समाधान नहीं है।”
उन्होंने कहा कि सेना, नौकरशाही और राजनीतिक नेताओं समेत हर कोई मौजूदा आर्थिक बदहाली के लिए जिम्मेदार है क्योंकि पाकिस्तान में कानून और संविधान का पालन नहीं किया जाता। पूर्ववर्ती सरकार पर हमलावर रुख अपनाते हुए आसिफ ने कहा कि ढाई साल पहले पाकिस्तान में आतंकवादी लाए गए थे, जिसके परिणामस्वरूप आतंकवाद की मौजूदा लहर चली।