Get App

VIDEO: महाकंगाल पाक‍िस्‍तान अब अल्लाह के भरोसे, व‍ित्‍त मंत्री बोले- देश की समृद्धि एवं विकास के लिए वही जिम्मेदार

Pakistan Economic Crisis: आर्थिक संकट से गुजर रहे पाकिस्तान के वित्त मंत्री इसहाक डार (Ishaq Dar) ने कहा कि इस्लाम के नाम पर बनाए गए इस इकलौते देश की समृद्धि एवं विकास के लिए अल्लाह ही जिम्मेदार हैं। डार ने इस्लामाबाद में ग्रीन लाइन ट्रेन सेवा के उद्घाटन समारोह में कहा कि उन्हें पाकिस्तान की तरक्की को लेकर पूरा भरोसा है

Curated By: Akhileshअपडेटेड Jan 28, 2023 पर 2:38 PM
VIDEO: महाकंगाल पाक‍िस्‍तान अब अल्लाह के भरोसे, व‍ित्‍त मंत्री बोले- देश की समृद्धि एवं विकास के लिए वही जिम्मेदार
Pakistan Economic Crisis: वित्त मंत्री ने कहा कि शहबाज शरीफ सरकार पाकिस्तान की स्थिति सुधारने के लिए अपनी तरफ से पुरजोर कोशिश कर रही है

Pakistan Economic Crisis: आर्थिक संकट से जूझ रहे महाकंगाल पाक‍िस्‍तान अब अल्लाह के भरोसे है। जी हां, पाकिस्‍तान को कंगाली में ढकेलने के लिए बुरी तरह से घिरे देश के नए वित्‍त मंत्री इसहाक डार (Ishaq Dar) ने इस्‍लामिक कार्ड खेल दिया है। उन्‍होंने कहा कि अगर अल्‍लाह पाकिस्‍तान का निर्माण कर सकता है तो वह हमारी रक्षा भी कर सकता है। इस बयान के बाद सोशल मीडिया यूजर्स इसहाक डार को जमकर ट्रोल कर रहे हैं।

गहरे आर्थिक संकट से गुजर रहे पाकिस्तान के वित्त मंत्री इसहाक डार ने शुक्रवार को कहा कि इस्लाम के नाम पर बनाए गए इस इकलौते देश की समृद्धि एवं विकास के लिए अल्लाह ही जिम्मेदार हैं। डार ने इस्लामाबाद में ग्रीन लाइन ट्रेन सेवा के उद्घाटन समारोह में कहा कि उन्हें पाकिस्तान की तरक्की को लेकर पूरा भरोसा है।

वित्त मंत्री ने कहा, ‘मेरे यकीन का कारण यह है कि पाकिस्तान इस्लाम के नाम पर बना था। अगर अल्लाह पाकिस्तान बना सकते हैं तो वह इसकी तरक्की और विकास के साथ इसे अमीर भी बना सकते हैं।’ वित्त मंत्री ने कहा कि शहबाज शरीफ की अगुवाई वाली सरकार पाकिस्तान की स्थिति सुधारने के लिए अपनी तरफ से पुरजोर कोशिश कर रही है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें