Get App

कंगाल पाकिस्तान को सऊदी अरब से मिली 8 अरब डॉलर की खैरात, इमरान की विदाई से मिला फायदा

आर्थिक मोर्चे पर वित्तीय संकट से जूझ रहे पाकिस्तान को एक बहुत बड़ी राहत मिली है। सऊदी अरब ने पाकिस्तान को 8 अरब डॉलर का बड़ा पैकेज देने का ऐलान किया है

MoneyControl Newsअपडेटेड May 02, 2022 पर 1:57 PM
कंगाल पाकिस्तान को सऊदी अरब से मिली 8 अरब डॉलर की खैरात, इमरान की विदाई से मिला फायदा
नकदी संकट से जूझ रहे पाकिस्तान के लिए बड़ी राहत

दिवालिया होने के कगार पर खड़े पाकिस्तान (Pakistan) को सऊदी अरब (Saudi Arabia) से आर्थिक मदद मिली है। सऊदी अरब ने पाकिस्तान को 8 अरब डॉलर का नया कर्ज देने का ऐलान किया है। इस पैकेज में पैसों के साथ उधार का तेल और पुराने कर्ज को चुकाना शामिल है। इन दिनों पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ सऊदी के दौरे (Shehbaz Sharif Saudi Arabia Visit) पर हैं। उन्हीं से मुलाकात के दौरान सऊदी प्रशासन ने एक बार फिर पाकिस्तान को माफ करते हुए आर्थिक मदद का ऐलान किया है।

दरअसल, इमरान खान के कार्यकाल के दौरान पाकिस्तान और सऊदी अरब के रिश्तों में काफी कड़वाहट आ गई थी। हालात इतने खराब हो गए थे कि सऊदी ने पाकिस्तान को दिया गया 4.2 बिलियन डॉलर का पुराना कर्ज वापस मांग लिया था।

फिलहाल सऊदी अरब पाक‍िस्‍तान को करीब 8 अरब डॉलर का बड़ा पैकेज देने के ल‍िए तैयार हो गया है। इससे पाकिस्तान के घटते विदेशी मुद्रा भंडार और संकटग्रस्त अर्थव्यवस्था को उबारने में मदद मिलेगी। इस पैकेज में उधार में तेल देना, आर्थिक विकास के लिए पैसे देना और 4.2 अरब डॉलर के पुराने कर्ज को चुकाना शामिल है। हालांकि इस पैकेज के तकनीकी मामलों में अभी भी दोनों देशों के अधिकारियों के बीच अंतिम सहमति नहीं बन सकी है। ऐसे में डॉक्यूमेंट्स बनने और दोनों नेताओं के हस्ताक्षर होने में टाइम लग सकता है। वहीं एक अधिकारी ने बताया कि पाकिस्तान ने तेल के लिए आर्थिक मदद 1.2 अरब से बढ़ाकर 2.4 अरब करने का प्रस्ताव किया था। जिसे सऊदी ने स्वीकार कर लिया है।

SpiceJet: लैंडिंग के दौरान तूफान में फंस गई स्पाइसजेट की फ्लाइट, सामने आया भयावह वीडियो, 12 यात्री घायल

पाक पीएम शहबाज पाकिस्तान रवाना

सब समाचार

+ और भी पढ़ें