Get App

Khyber Pakhtunkhwa: पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में बड़ा धमाका, 44 लोगों की मौत, पत्रकार सहित 123 घायल

Khyber Pakhtunkhwa Blast: एक अधिकारी ने जियो न्यूज को बताया कि रविवार को बाजौर के खार में कार्यकर्ता सम्मेलन में हुए विस्फोट में जमीयत उलेमा-ए-इस्लाम-फजल के स्थानीय नेता सहित कम से कम 44 लोगों की मौत हो गई। अधिकारी ने पुष्टि की कि मृतकों में JUI-F के तहसील खार के अमीर जियाउल्लाह जान भी शामिल हैं। अधिकारी ने यह भी बताया कि विस्फोट में 123 लोग घायल हुए हैं

Akhileshअपडेटेड Jul 30, 2023 पर 10:45 PM
Khyber Pakhtunkhwa: पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में बड़ा धमाका, 44 लोगों की मौत, पत्रकार सहित 123 घायल
Khyber Pakhtunkhwa Blast: विस्फोट में घायल हुए लोगों में एक स्थानीय पत्रकार भी शामिल है

Khyber Pakhtunkhwa Blast: पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में रविवार को एक इस्लामी राजनीतिक दल के एक सम्मेलन में हुए जोरदार विस्फोट से हड़कंप मच गया। अधिकारियों ने कहा कि खैबर पख्तूनख्वा के बाजौर जिले की खार तहसील (Khar tehsil of Khyber Pakhtunkhwa’s Bajaur district) में जमीयत उलेमा इस्लाम-फजल (JUI-F) के सम्मेलन में हुए विस्फोट में कम से कम 44 लोगों की मौत हो गई है। जबकि 123 अन्य लोग घायल हो गए हैं। घायलों में से कम से कम 17 लोगों की हालत गंभीर है। पाकिस्तानी मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, विस्फोट में घायल हुए लोगों में एक स्थानीय पत्रकार भी शामिल है।

एक अधिकारी ने Geo News को बताया कि रविवार को बाजौर के खार में कार्यकर्ता सम्मेलन में हुए विस्फोट में जमीयत उलेमा-ए-इस्लाम-फजल के स्थानीय नेता सहित कम से कम 44 लोगों की मौत हो गई। अधिकारी ने पुष्टि की कि मृतकों में JUI-F के तहसील खार के अमीर जियाउल्लाह जान (Maulana Ziaullah Jan) भी शामिल हैं।

खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के स्वास्थ्य मंत्री रियाज अनवर ने न्यूज एजेंसी AFP को बताया, "मैं पुष्टि कर सकता हूं कि अस्पताल में हमारे पास 44 शव हैं, और 123 घायल हैं। इनमें से 17 मरीज गंभीर हालत में हैं।" JUI-F के 400 से अधिक सदस्य और समर्थक अफगानिस्तान की सीमा के पास खार शहर में एक तंबू के नीचे एकत्र हुए थे।

ब्लास्ट में पत्रकार सहित सैकड़ों घायल

सब समाचार

+ और भी पढ़ें