Get App

पीएम इमरान खान- टैक्सपेयर्स का पैसा बचाने के लिए निजी समारोह में नहीं करेंगे सुरक्षा का इस्तेमाल

पाकिस्‍तान (Pakistan) के प्रधानमंत्री इमरान खान (PM Imran khan) ने कहा कि टैक्सपेयर्स का पैसा बचाने के लिए किसी भी निजी समारोह में प्रोटोकॉल या सुरक्षा को साथ लेकर नहीं जाएंगे

MoneyControl Newsअपडेटेड Jul 07, 2021 पर 5:59 PM
पीएम इमरान खान- टैक्सपेयर्स का पैसा बचाने के लिए निजी समारोह में नहीं करेंगे सुरक्षा का इस्तेमाल

पाकिस्‍तान (Pakistan) के प्रधानमंत्री इमरान खान (PM Imran khan) ने कहा कि टैक्सपेयर्स का पैसा बचाने के लिए किसी भी निजी समारोह में प्रोटोकॉल या सुरक्षा को साथ लेकर नहीं जाएंगे। इमरान खान ने यह फैसला टैक्सपेयर्स का पैसा बचाने के लिए किया ताकि आम जनता को परेशानी कम हो।

इमरान खान ने इसे लेकर एक ट्वीट भी किया है। उन्होंने ट्विट में कहा है कि खर्च को कम करने और आम जनता की परेशानियों को कम करने के लिए मंत्रियों, गवर्नर और सत्‍ताधारी पाकिस्‍तान तेहरीक-ए-इंसाफ के मुख्‍य मंत्रियों को मिली सुरक्षा और प्रोटोकॉल की भी समीक्षा कर रहे हैं। उन्‍होंने कहा कि मंत्रिमंडल अगले हफ्ते इस संबंध में एक व्‍यापक नीति पर फैसला करेगा।

दिल्ली हाई कोर्ट ने 5G मामले में जूही चावला को 20 लाख रुपये का जुर्माना भरने के लिए दिया एक सप्ताह

प्रधानमंत्री कार्यालय द्वारा दी गई तस्‍वीरों और वीडियो में दिखाया गया है कि प्रधानमंत्री इमरान खान अगल-अलग इलाकों में खुद ही गाड़ी चलाकर जा रहे हैं और लोगों से बात कर रहे हैं। इस दौरान वह Covid-19 और विकास के कामों को देख रहे हैं।

प्रधानमंत्री इमरान खान ने कहा कि हम लोगों को ध्यान में रखते हुए इसे समाप्त करने की कोशिश करेंगे। सत्‍ता में आने से पहले भी इमरान खान VIP मूवमेंट्स का विरोध करते रहे हैं और प्रधानमंत्री बनने के बाद उन्‍होंने साधारण जीवन शैली को अपनाने के लिए एक अभियान भी शुरू किया था। मई में एक रविवार को इमरान खान ने बिना सुरक्षा और प्रोटोकॉल के कई सार्वजनिक स्‍थानों का अचानक दौरा किया था।

सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें