Get App

J&K G-20 Summit: जम्‍मू-कश्‍मीर में होने वाले जी-20 समिट से बौखलाया पाकिस्‍तान, चीन-तुर्की और सऊदी से बहिष्कार के लिए किया संपर्क

भारत के जम्‍मू-कश्‍मीर में G20 देशों की बैठक आयोजित करने की योजना से पाकिस्‍तान बौखलाया हुआ है। पाकिस्‍तान अब G-20 के उन देशों से गुहार लगाने जा रहा है जिनके इस्‍लामाबाद से अच्‍छे संबंध हैं

MoneyControl Newsअपडेटेड Jun 29, 2022 पर 4:47 PM
J&K G-20 Summit: जम्‍मू-कश्‍मीर में होने वाले जी-20 समिट से बौखलाया पाकिस्‍तान, चीन-तुर्की और सऊदी से बहिष्कार के लिए किया संपर्क
J&K G-20 Summit में 20 देशों के राष्ट्राध्यक्ष शामिल होंगे

केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर में होने वाले जी-20 शिखर सम्मेलन को लेकर पाकिस्तान (Pakistan) बौखलाया हुआ है। पाकिस्तान अपने करीबी सहयोगियों चीन, तुर्की और सऊदी अरब से जम्मू-कश्मीर में होने वाले जी-20 बैठक का बहिष्कार करने के लिए संपर्क कर रहा है। बता दें कि साल 2023 में जी-20 शिखर सम्मेलन की अध्यक्षता करने जा रहे भारत ने इसकी बैठक जम्मू-कश्मीर में करने का निर्णय लिया है। बैठक में 20 देशों के राष्ट्राध्यक्ष शामिल होंगे।

पाकिस्‍तान चाहता है कि जी-20 देश भारत पर दबाव डालें कि वह जम्‍मू-कश्‍मीर में कार्यक्रम आयोजित नहीं करे। आधिकारिक सूत्रों ने द एक्सप्रेस ट्रिब्यून को बताया कि भारत के इस कदम को खारिज करने के बाद इस्लामाबाद अपनी चिंताओं को व्यक्त करने के लिए सभी G-20 देशों विशेष रूप से चीन, तुर्की और सऊदी अरब से संपर्क करेगा। पाकिस्तान समिट को बहिष्कार करने के लिए अमेरिका, ब्रिटेन और जी20 के अन्य सदस्यों से भी बात करेगा।

ये भी पढ़ें- KK Venugopal: वरिष्ठ वकील केके वेणुगोपाल 3 महीने और भारत के अटॉर्नी जनरल बने रहेंगे, केंद्र ने की थी गुजारिश

बता दें कि जम्मू-कश्मीर को लेकर पाकिस्तानी दुष्प्रचार को दुनिया के सामने बेनकाब करने के लिए भारत सरकार ने बड़ा फैसला किया है। विदेश मंत्रालय के अनुसार भारत 1 दिसंबर 2022 से 30 नवंबर 2023 तक जी-20 की अध्यक्षता करेगा। G20 शिखर सम्मेलन में भारत के प्रतिनिधित्व का नेतृत्व 2014 से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें