Paksitan: PM इमरान खान ने कहा, 'विदेशी ताकतें मुझे हटाने की कर रहीं कोशिश, झुकुंगा नहीं', 10 बड़ी बातें

Pakistan के प्रधानमंत्री Imran Khan ने गुरुवार को देश को संबोधित किया और अपने विरोधी नवाज शरीफ पर भारत के पीएम नरेंद्र मोदी से छुप-छुपकर मिलने का आरोप लगाया

अपडेटेड Mar 31, 2022 पर 11:05 PM
पाकिस्तान के PM इमरान खान ने गुरुवार को देश को संबोधित किया

पाकिस्तान (Paksitan) के प्रधानमंत्री इमरान खान (Imran Khan) ने गुरुवार को मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि एक विदेशी देश ने यह कहते हुए एक संदेश भेजा कि अगर उन्हें नहीं हटाया गया तो देश खो परिणाण भुगतने होंगे। उनके और उनकी सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाए जाने के बाद इमरान खान ने देश को संबोधित करते हुए यह बात कही है।

69 वर्षीय खान ने कहा कि देश इतिहास में एक निर्णायक क्षण में पहुंच गया है और वह नहीं झुकेंगे। पीएम ने अविश्वास प्रस्ताव से पहले इस्तीफे से इनकार किया है और कहा है कि उन्होंने कभी हार नहीं मानी। इससे पहले बुधवार को खान ने अपना भाषण रद्द कर दिया था।

खान ने दावा किया कि एक विदेशी देश ने पाकिस्तान को एक संदेश भेजा है कि इमरान खान को हटाया जाना जरूरी है वरना पाकिस्तान को परिणाम भुगतने होंगे।


यह भी पढ़ें- Income Tax को लेकर 1 अप्रैल से बदल रहे हैं ये 5 नियम, हर टैक्सपेयर के लिए जानना है जरूरी

अपने टेलीविजन संबोधन में खान ने कहा कि पाकिस्तान इतिहास में एक निर्णायक क्षण में पहुंच गया है। मैं झुकुंगा नहीं और हमारे लोगों को चींटिंयों की तरह रेंगने नहीं दूंगा।

क्रिकेटर से राजनेता बने खान ने अपने बचपन को याद करते हुए कहा कि उन्हें याद है कि पाकिस्तान आगे की ओर बढ़ रहा था। उन्होंने कहा कि दक्षिण कोरिया पाकिस्तान से सीखने आया था कि हम कैसे प्रगति कर रहे हैं, मलेशियाई राजकुमारी मेरे साथ स्कूल में पढ़ती थीं। मध्य पूर्व के लोग हमारे विश्वविद्यालयों में आते है। मैं यह सब बिखरते हुए और मेरे देश को अपमानित होते हुए देखा है।

खान ने कहा कि वह उस पहली पीढ़ी से आते हैं जिनसे आजाद मुल्क में जन्म लिया। इसके साथ ही उन्होंने दोहराया कि पाकिस्तान की विदेश नीति पाकिस्तान के लोगों के लिए होनी चाहिए।

यह भी पढ़ें- अब नहीं सुनाई देगी कोरोना की कॉलर ट्यून, सरकार ने टेलीकॉम कंपनियों को दिया ये आदेश

इसके साथ ही खान ने कहा कि जब मैं राजनीति में आया था तो मेरा तीन लक्ष्य था और वह न्याय, मानवता और आत्मनिर्भता सुनिश्चित करना था।

यहां देखें मुख्य बिंदु:

1. अपने संबोधन में खान ने 7 मार्च को मिले धमकी भरे मेमो का जिक्र किया। एक विदेशी देश से धमकी भरा मेमो मिलने की बात कहने से पहले उन्होंने लड़खड़ाती हुई जुबान में अमेरिका का नाम लिया। उन्होंने खुलासा किया कि मेमो में एक विदेशी देश ने कहा कि अगर वह अविश्वास प्रस्ताव में हार जाता है तो वे पाकिस्तान को माफ कर देंगे और अगर वह नहीं हारा तो देश को परिणाम भुगतना होगा।

2. पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और उनकी सरकार देश में उनके प्रदर्शन को लेकर आलोचनाओं का सामना कर रहे हैं। वह देश की अर्थव्यवस्था, आसमान छूती महंगाई और बढ़ते कर्ज के प्रबंधन को लेकर आलोचनाओं का सामना कर रहे हैं।

3. बुधवार को खान ने संसद में तब बहुमत खो दिया जब उनके महत्वपूर्ण गठबंधन दल मुत्ताहिदा कौमी मूवमेंट (एमक्यूएम) ने सत्ताधारी गठबंधन का साथ छोड़ दिया।

4. इसके कारण विपक्ष ने इमरान खान के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर तत्काल मतदान की मांग की। पाकिस्तान की नेशनल असेंबली का सत्र रविवार तक के लिए टल गया है।

यह भी पढ़ें- Gas Prices Hike: सरकार ने दोगुने से अधिक बढ़ाया घरेलू गैस का दाम, 1 अप्रैल से लागू 

5. पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) के अध्यक्ष खान ने देश को संबोधित किया जहां उन्होंने अविश्वास प्रस्ताव, उनकी सरकार के खिलाफ विदेशी साजिश और पाकिस्तान की तरक्की सहित अन्य को लेकर बात की।

6. संविधान के अनुसार, पाकिस्तान में नेशनल असेंबली में बहुमत के बाद एक प्रधानमंत्री चुना जाता है। संसद के निचले सदन में कुल 342 सदस्य हैं।

7. संविधान के तहत प्रधानमंत्री बनने के लिए एक सदस्य को 172 या उससे अधिक सदस्यों के साथ की आवश्यकता होती है। यही संख्या अविश्वास प्रस्ताव जीतने के लिए भी चाहिए होती है।

8. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के पास अभी भी अविश्वास प्रस्ताव से बचने का समय है चाहे उनकी सरकार को विपक्ष से कम वोट मिलें। हालांकि, विपक्ष को भी 172 वोट मिलते हुए नहीं दिख रहे हैं।

9. गुरुवार को पाकिस्तान के प्रधानमंत्री राष्ट्रीय सुरक्षा समिति (एनएससी) की भी एक बैठक बुलाई जो कि अविश्वास प्रस्ताव के दौरान सुरक्षा के मामलों पर चर्चा के लिए शीर्ष संस्था है।

10. अविश्वास प्रस्ताव पर मतदान को 3 अप्रैल तक के लिए टाल दिया गया है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।