Paris Olympics Attack: ओलिंपिक से ठीक पहले फ्रांस के हाई स्पीड ट्रेन नेटवर्क पर हमला, कई जगह आगजनी, रेल यातायात पूरी तरह ठप

Paris Olympics 2024: SNCF ने एक बयान में कहा, "पिछली रात, SNCF अटलांटिक, उत्तरी और पूर्वी हाई-स्पीड लाइनों पर कई हमले हुए। हमारे प्रतिष्ठानों को नुकसान पहुंचाने के लिए जानबूझकर आग लगाई गई थी।" नेशनल पुलिस ने कहा कि अधिकारी इसकी जांच कर रहे हैं कि क्या हुआ। फ्रांसी की मीडिया ने बिजी वेस्टर्न रूट पर बड़ी आग लगने की खबर दी

अपडेटेड Jul 26, 2024 पर 4:25 PM
Paris Olympics Attack: ओलिंपिक से ठीक पहले फ्रांस के हाई स्पीड ट्रेन नेटवर्क पर हमला

पूरी दुनिया की नजरें इस वक्त पेरिस ओलिंपिक 2024 के ओपनिंग समारोह पर टिकीं हैं, लेकिन इससे ठीक पहले फ्रांस का हाई-स्पीड रेल नेटवर्क पर हमला हो गया। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, पेरिस ओलिंपिक के उद्घाटन समारोह से कुछ घंटे पहले ट्रांसपोर्ट सिस्टम को ठप करने की दुर्भावना से ये हमला किया गया। फ्रांसी की रेलवे कंपनी SNCF ने शुक्रवार को कहा कि उसके हाई स्पीड नेटवर्क को पंगु बनाने के मकसद से कई सारे हमले किए।

SNCF ने एक बयान में कहा, "पिछली रात, SNCF अटलांटिक, उत्तरी और पूर्वी हाई-स्पीड लाइनों पर कई हमले हुए। हमारे प्रतिष्ठानों को नुकसान पहुंचाने के लिए जानबूझकर आग लगाई गई थी।"

ठीक होने में लग जाएगा वीकेंड


न्यूज एजेंसी AFP ने SNCF के हवाले से कहा, "यह TGV नेटवर्क को पंगु बनाने के लिए बड़े पैमाने पर किया गया एक बड़ा हमला है।" रिपोर्ट में कहा गया है कि कई रूट को बंद करना होगा और इसे ठीक करने के लिए कम से कम वीकेंड लग जाएगा।

इसमें कहा गया है, "हमारे सिस्टम को नुकसान पहुंचाने के लिए कई जगहों पर आगजनी और हमले किए गए थे।" इसमें कहा गया है कि प्रभावित लाइनों पर ट्रैफिक "बाधित'' हुआ था।

SNCF के अनुसार, फ्रांस के पश्चिम, उत्तर और पूर्व में लाइनें प्रभावित हुईं। पड़ोसी देश बेल्जियम और इंग्लिश चैनल के तहत लंदन जाने वाली ट्रेनें भी प्रभावित हुईं।

ओलिंपिक गेम्स पर पड़ेगा असर?

सरकारी अधिकारियों ने पेरिस ओलिंपिक (Paris Olympics) के ओपनिंग समारोह से कुछ घंटे पहले हुए इन हमलों की निंदा की, जो फ्रांस के आसपास हो रहे हैं। हालांकि, ये भी साफ नहीं हुआ है कि खेलों पर इसका क्या असर पड़ेगा।

नेशनल पुलिस ने कहा कि अधिकारी इसकी जांच कर रहे हैं कि क्या हुआ। फ्रांसी की मीडिया ने बिजी वेस्टर्न रूट पर बड़ी आग लगने की खबर दी।

गर्मी छुट्टियां मनाने जा रहे लोग

कई फ्रांसी के कई लोग शुक्रवार को गर्मी की छुट्टियों पर जा रहे हैं। SNCF ने यात्रियों से अपनी यात्राएं स्थगित करने और ट्रेन स्टेशनों से दूर रहने का आग्रह किया।

ये हमले तब किए गए, जब पेरिस 7,500 एथलीटों, 300,000 दर्शकों और VIP दर्शकों के साथ ओलिंपिक के ओपनिंग समारोह की तैयारी कर रहा था।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।