Paris Olympics 2024: आदित्य बिड़ला कैपिटल बनी भारतीय टीम की ऑफिशियल स्पांसर, इंडियन ओलंपिक एसोसिएशन के साथ हुई साझेदारी

Paris Olympics 2024: इस साल आयोजित होने वाले ओलंपिक में भारतीय टीम की ऑफिशियल स्पांसर आदित्य बिड़ला कैपिटल होगी। इसे लेकर कंपनी ने इंडियन ओलंपिक एसोसिएशन (IOA) के साथ साझेदारी का ऐलान किया है। पेरिस ओलंपिक्स 2024 में टीम इंडिया के ऑफिशियल स्पांसर के रूप में आदित्य बिड़ला कैपिटल खेल के क्षेत्र में अपनी भागीदारी को मजबूत करेगी और खेल भावना का जश्न मनाना है।

अपडेटेड Jun 20, 2024 पर 4:56 PM
Paris 2024 Olympics: पेरिस में होने वाला समर ओलंपिक्स अगले महीने 26 जुलाई से शुरू होगा और खेलों का यह महाकुंभ 11 अगस्त 2024 तक चलेगा।

Paris Olympics 2024: इस साल आयोजित होने वाले ओलंपिक में भारतीय टीम की ऑफिशियल स्पांसर आदित्य बिड़ला कैपिटल होगी। इसे लेकर कंपनी ने इंडियन ओलंपिक एसोसिएशन (IOA) के साथ साझेदारी का ऐलान किया है। पेरिस ओलंपिक्स 2024 में टीम इंडिया के ऑफिशियल स्पांसर के रूप में आदित्य बिड़ला कैपिटल खेल के क्षेत्र में अपनी भागीदारी को मजबूत करेगी और खेल भावना का जश्न मनाना है। इस साझेदारी पर आदित्य बिड़ला कैपिटल की सीईओ विशाखा मुल्ये ने कहा कि भारतीय खिलाड़ियों के शानदार सफर को सपोर्ट करते हुए बड़ी खुशी हो रही है। उन्होंने भारतीय खिलाड़ियों को पेरिस ओलंपिक में असाधारण प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दी हैं। आईओए की प्रेसिडेंट डॉ पीटी ऊषा ने इस साझेदारी को लेकर कहा कि देश के विकास में खेल की महत्वपूर्ण भूमिका को समझने वाले ब्रांडों और कॉरपोरेट भारत से बढ़ता समर्थन उत्साहजनक है।

Aditya Birla Capital लॉन्च करेगी मार्केटिंग कैंपेन

इंडियन ओलंपिक एसोसिएशन के साथ साझेदारी के तहत आदित्य बिड़ला कैपिटल एक मार्केटिंग कैंपेन लॉन्च करेगी। इसमें देश के दिग्गज खिलाड़ियों को दिखाया जाएगा जो पेरिस ओलंपिक 2024 में हिस्सा लेंगे। इस कैंपेन में खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन, दिक्कतों पर काबू पाने, गौरव के निर्णायक क्षणों तक पहुंचने वाले संघर्षों की उनकी प्रेरणादायक कहानियों को दिखाया जाएगा। इसे डिजिटिल, ओटीटी, प्रिंट, आउटडोर के साथ-साथ सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स के जरिए प्रसारित किया जाएगा। इस कैंपेन में ब्रांड एक्टिवेशंस भी शामिल होगा जिसे भारतीय ओलंपिक दल के देश भर से सपोर्ट के लिए डिजाइन किया गया है।


अगले महीने से शुरू होगा Paris 2024 Olympics

पेरिस में होने वाला समर ओलंपिक्स अगले महीने 26 जुलाई से शुरू होगा और खेलों का यह महाकुंभ 11 अगस्त 2024 तक चलेगा। इस आयोजन के साथ पेरिस समर ओलंपिक्स को तीसरी बार आयोजित करने वाला दूसरा शहर बन जाएगा। इससे पहले लंदन तीन बार-1908, 1948 और 2012 में इसका आयोजक हो चुका है। पेरिस में इससे पहले 1900 और 1924 में ओलंपिक्स हो चुके हैं। इस बार 32 स्पोर्ट्स के 329 गेम्स होंगे और करीब 10,500 खिलाड़ी हिस्सा लेंगे।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।