स्टेडियम में लोगों ने खड़े होकर तालियां बजाकर किया यूक्रेन के फुटबॉलर का समर्थन, भावुक हुआ खिलाड़ी

लिस्बन स्थित क्लब बेनफिका के एक स्ट्राइकर रोमन यारेमचूक ने मैदान में पहुंचे, तब भी खचाखच भरे स्टेडियम में फैंस ने खड़े होकर तालियों के साथ उनका समर्थन किया

अपडेटेड Mar 03, 2022 पर 7:13 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
मैदान में भावुक हुए स्ट्राइकर रोमन यारेमचूक

पुर्तगाल के एस्टादियो दा लूज स्टेडियम में रविवार को एक मैच के दौरान यूक्रेन के एक फुटबॉल खिलाड़ी की आंखों से आंसू छलक पड़े, जब दर्शकों ने उन्हें उनकी मातृभूमि के समर्थन में स्टैंडिंग ओवेशन दिया। इस पूरी घटना का एक वीडियो भी वायरल हो रहा है।

जैसे ही लिस्बन स्थित क्लब बेनफिका के एक स्ट्राइकर रोमन यारेमचूक ने मैदान में प्रवेश किया, तब भी खचाखच भरे स्टेडियम में फैंस ने खड़े होकर नारे लगाते हैं और यारेमचूक इस दौरान मैदान की ओर बढ़ते हैं।

दर्शकों में मौजूद लोगों को यूक्रेन का झंडा लहराते हुए भी देखा गया। कुछ फैंस को युद्ध-विरोधी बैनर और पोस्टर्स लिए हुए देखा गया, जिन पर लिखा था, "वी आर विद यू" और "स्टॉप वॉर।"

Russian Stocks prices: लंदन स्टॉक एक्सचेंज में रूसी कंपनियों के शेयरों का बुरा हाल, भाव जानकर चौंक जाएंगे आप


वीडियो में, जैसा कि यारेमचूक ने दर्शकों की ओर देखा और एकदम भावुक हो गए। उनके कप्तान, बेल्जियम के फ़ुटबॉल खिलाड़ी जान वर्टोंघेन ने उन्हें चियर करने के लिए कप्तान का आर्मबैंड दिया।

यारेमचूक, इतना बड़ा जन समर्थन मिलने पर अपने आप को नहीं रोक पाए और उनकी आंखों से आंसू बह गए। बेनफिका ने ट्विटर पर एक वीडियो भी जारी किया, जिसमें खिलाड़ियों को यूक्रेन के झंडे के रंगों में हाथों पर पट्टी बांधते हुए दिखाया गया है।

CNN के अनुसार, एवर्टन के विटाली मायकोलेंको और मैनचेस्टर सिटी के ऑलेक्ज़ेंडर ज़िनचेंको जैसे दूसरे यूक्रेनी खिलाड़ियों को भी उनके फैंस से ऐसा ही समर्थन मिला है। शनिवार को इंग्लैंड के गुडिसन पार्क में अपनी टीमों के बीच भिड़ंत से पहले खिलाड़ी एक-दूसरे को गले लगाते देखे गए।

इस बीच, फेडरेशन इंटरनेशनेल डी फुटबॉल एसोसिएशन (FIFA) और यूनियन ऑफ यूरोपियन फुटबॉल एसोसिएशन (UIFA) ने भी सभी रूसी क्लबों और राष्ट्रीय टीमों को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रतिस्पर्धा करने से प्रतिबंधित कर दिया है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।