ऑस्ट्रेलिया पहुंचे पीएम मोदी, सिडनी में भारतीय समुदाय के लोगों ने किया भव्य स्वागत

PM Modi in Sydney: ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज ने सोमवार को कहा कि वह सिडनी में पीएम मोदी की मेजबानी करना उनके लिए ‘सम्मान’ की बात होगी। उन्होंने स्थिर, सुरक्षित तथा समृद्ध हिंद-प्रशांत के लिए दोनों देशों की साझा प्रतिबद्धता को भी रेखांकित किया। अल्बनीस ने यह भी कहा कि वह मंगलवार को सिडनी में प्रधानमंत्री मोदी के साथ ऑस्ट्रेलिया के भारतीय समुदाय का जश्न मनाने के लिए उत्सुक हैं

अपडेटेड May 22, 2023 पर 5:49 PM
Story continues below Advertisement
PM Modi in Sydney: प्रधानमंत्री मोदी ऑस्ट्रेलिया सरकार के अतिथि के रूप में 22 से 24 मई तक देश की यात्रा करेंगे

PM Modi Arrives in Sydney: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) अपनी तीन-देशों की यात्रा के तीसरे एवं अंतिम चरण में सोमवार को ऑस्ट्रेलिया (Australia) पहुंचे। पीएम मोदी पापुआ न्यू गिनी की अपनी यात्रा समाप्त करने के बाद अपनी तीन देशों की यात्रा के अंतिम चरण में सोमवार को सिडनी पहुंचे। इस दौरान उनकी अगवानी ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज (Anthony Albanese) ने की। इस दौरान भारतीय समुदाय के लोग भी भारी संख्या में मौजूद थे। प्रधानमंत्री मोदी के सिडनी आगमन पर भारतीय समुदाय के लोगों ने उनका भव्य स्वागत किया। प्रधानमंत्री मोदी पापुआ न्यू गिनी की अपनी यात्रा सम्पन्न करने के बाद सोमवार सुबह ऑस्ट्रेलिया के लिए रवाना हुए।

पापुआ न्यू गिनी में प्रधानमंत्री मोदी ने पहले हिंद-प्रशांत द्वीप सहयोग मंच (FIPIC) शिखर सम्मेलन की सह-मेजबानी की और द्विपक्षीय संबंधों को बढ़ावा देने के लिए प्रशांत द्वीप देशों के नेताओं से मुलाकात की। प्रधानमंत्री मोदी 22 से 24 मई तक ऑस्ट्रेलिया की यात्रा पर रहेंगे।

पीएम मोदी ऑस्ट्रेलिया के भारतीय समुदाय के सिडनी में आयोजित एक सामुदायिक कार्यक्रम में भी हिस्सा लेंगे। प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट किया, ‘मैं प्रधानमंत्री जेम्स मारापे का गर्मजोशी भरे स्वागत के लिए शुक्रिया अदा करता हूं। सिडनी में विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लेने के लिए अब ऑस्ट्रेलिया जा रहा हूं।’


उन्होंने कहा, ‘मेरी पापुआ न्यू गिनी की यात्रा ऐतिहासिक रही। मैं इस अद्भुत राष्ट्र के लोगों से मिले स्नेह को बहुत संजो कर रखूंगा। मुझे FIPIC के सम्मानित नेताओं के साथ बातचीत करने और उनके संबंधित देशों के साथ रिश्तों को गहरा करने के तरीकों पर चर्चा करने का भी अवसर मिला।’ पीएम मोदी पापुआ न्यू गिनी की यात्रा करने वाले भारत के पहले प्रधानमंत्री हैं।

ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री बोले- पीएम मोदी की मेजबानी करना सम्मान की बात होगी

ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज ने सोमवार को कहा कि वह सिडनी में पीएम मोदी की मेजबानी करना उनके लिए ‘सम्मान’ की बात होगी। उन्होंने स्थिर, सुरक्षित तथा समृद्ध हिंद-प्रशांत के लिए दोनों देशों की साझा प्रतिबद्धता को भी रेखांकित किया। अल्बनीस ने यह भी कहा कि वह मंगलवार को सिडनी में प्रधानमंत्री मोदी के साथ ऑस्ट्रेलिया के भारतीय समुदाय का जश्न मनाने के लिए उत्सुक हैं।

अल्बनीस ने एक बयान में कहा कि मैं इस साल की शुरुआत में भारत में अत्यधिक गर्मजोशी से किए स्वागत के बाद ऑस्ट्रेलिया की आधिकारिक यात्रा पर प्रधानमंत्री मोदी की मेजबानी करने को उत्सुक हूं। यह मेरे लिए सम्मान की बात है। उन्होंने हिंद-प्रशांत में चीन के आक्रामक बर्ताव के बीच कहा कि ऑस्ट्रेलिया तथा भारत स्थिर, सुरक्षित और समृद्ध हिंद-प्रशांत की प्रतिबद्धता साझा करते हैं। इस दूरदृष्टि को आगे बढ़ाने में हम दोनों की महत्वपूर्ण भूमिका है।

उन्होंने अपने बयान में आगे कहा कि दोस्त तथा साझेदार के रूप में हमारे देशों के बीच संबंध कभी इतने करीब नहीं रहे। मैं सिडनी में प्रधानमंत्री मोदी के साथ ऑस्ट्रेलिया के भारतीय समुदाय का जश्न मनाने के लिए उत्साहित हूं। प्रधानमंत्री मोदी ने भी कहा कि वह 24 मई को पीएम अल्बनीस के साथ अपनी बैठक को लेकर उत्साहित हैं।

ये भी पढ़ें- PM मोदी को फिजी और पापुआ न्यू गिनी ने अपने सर्वोच्च सम्मान से किया सम्मानित

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।