PM Modi Europe Visit: जर्मनी की राजधानी बर्लिन पहुंचे पीएम मोदी, 3 दिन में 3 यूरोपीय देशों की करेंगे यात्रा

प्रधानमंत्री की 3 देशों की यात्रा के दौरान ऊर्जा सुरक्षा, आर्थिक संबंध, टिकाऊ विकास, जलवायु एवं हरित ऊर्जा सहित विविध क्षेत्रों में विस्तृत चर्चा होगी

अपडेटेड May 02, 2022 पर 10:33 AM
Story continues below Advertisement
इस साल प्रधानमंत्री मोदी की यह पहली विदेश यात्रा है

PM Modi Europe Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोंदी यूरोप के अपने तीन दिवसीय दौरे के तहत जर्मनी की राजधानी बर्लिन पहुंच गए हैं। प्रधानमंत्री मोदी जर्मन चांसलर ओलाफ स्कोल्ज से मुलाकात करेंगे और छठे भारत-जर्मनी अंतर-सरकारी परामर्श की सह-अध्यक्षता करेंगे। इसके बाद वे व्यापार गोलमेज सम्मेलन में भाग लेंगे। इस साल प्रधानमंत्री मोदी की यह पहली विदेश यात्रा है।

ये भी पढ़ें- Market live updates: बाजार में कमजोरी कायम, Nifty 17000 के नीचे,IT, Auto और Pharma ने बनाया दबाव

पीएम मोदी सोमवार तड़के जर्मनी, डेनमार्क और फ्रांस की तीन दिवासीय यात्रा (PM Modi Germany, Denmark And France Visit) पर रवाना हुए। इस दौरान ऊर्जा सुरक्षा, आर्थिक संबंध, टिकाऊ विकास, जलवायु एवं हरित ऊर्जा सहित विविध क्षेत्रों में विस्तृत चर्चा होगी।


जर्मन चांसलर के निमंत्रण पर बर्लिन पहुंचे हैं पीएम मोदी

पीएम मोदी ने रविवार को एक बयान में कहा कि वह जर्मन चांसलर ओलाफ स्कोल्ज के निमंत्रण पर दो मई को बर्लिन का दौरा करेंगे। इसके बाद वह 3-4 मई को डेनमार्क के अपने समकक्ष मेटे फ्रेडरिकसन के निमंत्रण पर द्विपक्षीय वार्ता में शामिल होने के लिए कोपेनहेगन की यात्रा करेंगे तथा द्वितीय भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में भाग लेंगे।

प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) के मुताबिक, पीएम मोदी ने कहा कि उनकी यूरोप यात्रा ऐसे समय हो रही है जब इस क्षेत्र को कई चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है। प्रधानमंत्री ने कहा कि शांति और समृद्धि की भारत की चाह में ये देश महत्वपूर्ण साथी हैं।

ओलाफ स्कोल्ज से करेंगे मुलाकात

यात्रा के पहले चरण में पीएम मोदी बर्लिन में जर्मन चांसलर ओलाफ स्कोल्ज के साथ वार्ता करेंगे। दोनों नेता छठी भारत-जर्मनी अंतर-सरकारी परामर्श बैठक की सह-अध्‍यक्षता भी करेंगे। पीएमओ ने कहा कि इस बैठक में दोनों देशों के कई मंत्री शामिल होंगे। पिछले साल दिसंबर में सत्‍ता में आए स्कोल्ज के साथ यह पीएम मोदी की पहली बैठक होगी।

भारतीय समुदाय के साथ भी करेंगे संवाद

इस यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री मोदी और चांसलर स्कोल्ज व्‍यापारिक सम्‍मेलन को भी संयुक्‍त रूप से संबोधित करेंगे। पीएम मोदी जर्मनी में भारतीय समुदाय के साथ भी संवाद करेंगे। अपनी इस यात्रा के दूसरे चरण में पीएम मोदी डेनमार्क के प्रधानमंत्री मेट फ्रेडरिकसन के निमंत्रण पर कोपनहेगन जाएंगे, जहां वे दूसरे भारत-नॉर्डिक सम्‍मेलन में भागीदारी करेंगे।

फ्रांस का भी करेंगे दौरा

अंतिम चरण में प्रधानमंत्री कुछ समय के लिए पेरिस में रुककर फ्रांस के राष्‍ट्रपति इमेनुएल मैक्रों से मुलाकात करेंगे। विदेश सचिव विनय मोहन क्वात्रा ने रविवार को पत्रकारों से कहा कि प्रधानमंत्री मोदी की यात्रा के दौरान इन देशों के साथ द्विपक्षीय संबंधों को और गहरा बनाने के तरीकों पर चर्चा की जाएगी।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।