PM मोदी 16 मई को जाएंगे नेपाल, भगवान बुद्ध की जन्मस्थली लुंबिनी में साथ रहेंगे पीएम शेर बहादुर देउबा

PM मोदी के साथ नेपाल के प्रधानमंत्री शेर बहादुर देउबा भी भगवान बुद्ध के जन्मस्थान लुंबिनी जा सकते हैं

अपडेटेड May 05, 2022 पर 3:20 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
2019 में दूसरी बार निर्वाचित होने के बाद प्रधानमंत्री मोदी की यह पहली नेपाल यात्रा होगी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) 16 मई को नेपाल (Nepal) की संक्षिप्त यात्रा करेंगे। इस दौरान वह भगवान बुद्ध के जन्मस्थान लुंबिनी जाएंगे। नेपाल के प्रधानमंत्री के प्रेस सलाहकार अनिल परियार के अनुसार पीएम मोदी अपने नेपाली समकक्ष शेर बहादुर देउबा (Sher Bahadur Deuba) के निमंत्रण पर हिमालयीय देश की यात्रा करेंगे।

अधिकारी ने बताया कि बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर करीब एक घंटे की यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री मोदी पश्चिमी नेपाल स्थित लुंबिनी जाएंगे। आपको बता दें कि बुद्ध पूर्णिमा को भगवान बुद्ध की जंयती के तौर पर मनाया जाता है।

ये भी पढ़ें- दिल्ली: वेलकम इलाके में बच्चों के बीच हुए झगड़े के बाद दो समूहों में झड़प और पत्थरबाजी, 3 गिरफ्तार, हिरासत में 37 लोग


उन्होंने बताया वर्ष 2019 में दूसरी बार निर्वाचित होने के बाद प्रधानमंत्री मोदी की यह पहली नेपाल यात्रा होगी। आखिरी बार मोदी मई 2018 में नेपाल दौरे पर गए थे। इस दौरे पर वह काठमांडू के साथ ही जनकपुर की यात्रा भी की थी।

इस आयोजन में नेपाल के प्रधानमंत्री देउबा भी पीएम मोदी के साथ शिरकत करेंगे। हालांकि, भारतीय विदेश मंत्रालय ने अबतक प्रधानमंत्री मोदी की नेपाल यात्रा की आधिकारिक घोषणा नहीं की है। हालांकि, सूत्रों ने बताया कि नई दिल्ली से पीएम मोदी विशेष विमान से यूपी के कुशीनगर पहुंचेंगे। इसके बाद वह कुशीनगर से लुंबिनी तक हेलीकॉप्टर से यात्रा करेंगे और करीब एक से दो घंटे नेपाल में रहेंगे।

3 देशों की यात्रा के बाद स्वदेश लौटे पीएम मोदी

प्रधानमंत्री मोदी यूरोप के 3देशों की यात्रा पूरी करने के बाद स्वेदश लौट आए हैं। पीएम मोदी गुरुवार को दिल्ली पहुंचे। पीएम मोदी यूरोप के तीन देशों की यात्रा के आखिरी पड़ाव पर बुधवार को डेनमार्क से पेरिस आए थे। प्रधानमंत्री ने बुधवार को फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों से मुलाकात की और द्विपक्षीय तथा आपसी हितों के मुद्दों पर चर्चा की।

इस दौरान दोनों नेताओं ने यूक्रेन के खिलाफ रूस की सैन्य कार्रवाई के मद्देनजर क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर भी विचार-विमर्श किया। दोनों नेताओं की प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ता होने से पहले फ्रांसीसी राष्ट्रपति के आधिकारिक आवास एलिसी पैलेस में पीएम मोदी और मैक्रों ने अकेले बातचीत भी की थी।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।