दिल्ली: वेलकम इलाके में बच्चों के बीच हुए झगड़े के बाद दो समूहों में झड़प और पत्थरबाजी, 3 गिरफ्तार, हिरासत में 37 लोग

अधिकारियों ने बताया कि इस सिलसिले में 37 लोगों को हिरासत में लिया गया और 3 को गिरफ्तार किया गया है

अपडेटेड May 05, 2022 पर 2:44 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
वेलकम के एक्स और वाई ब्लॉक के पार्क में बच्चों के बीच झगड़ा हुआ था

Delhi communal Violence: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के वेलकम इलाके में एक पार्क में खेल रहे बच्चों के बीच हुए झगड़े के बाद विभिन्न समुदायों के दो समूहों में झड़प हो गई। इस दौरान हुई पत्थरबाजी की वजह से इलाके में भारी तनाव पैदा हो गया है। यह पूरा वाकया बुधवार देर रात का है।

अधिकारियों ने बताया कि इस सिलसिले में 37 लोगों को हिरासत में लिया गया और 3 को गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने बताया कि बुधवार रात 9 बजकर 50 मिनट पर पुलिस को वेलकम पुलिस स्टेशन क्षेत्र में फोटो चौक के पास झगड़े की सूचना मिली। सूचना मिलने पर घटना स्थल पर तुरंत पुलिस की टीम पहुंची।

ये भी पढ़ें- Amit Shah: विधानसभा चुनाव में BJP की हार के बाद पहली बार बंगाल पहुंचे अमित शाह, क्या पार्टी में मची भगदड़ पर लगेगी रोक?


पुलिस ने कहा कि यह एक मामूली हाथापाई थी और कोई हताहत नहीं हुआ। इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। नॉर्थ ईस्ट दिल्ली के डीसीपी संजय कुमार ने समाचार एजेंसी एएनआई से बात करते हुए बताया कि पुलिस मौके पर पहुंची तथा अतिरिक्त बल तैनात किया गया। शुरूआती जांच में पता चला कि वेलकम के X और Y ब्लॉक के पार्क में बच्चों के बीच झगड़ा हुआ था।

वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने न्यूज एजेंसी पीटीआई को बताया कि विवाद इतना बढ़ा कि इसने विभिन्न समुदायों के दो समूहों के बीच झड़प का रूप ले लिया। पार्क में और लोगों के एकत्र होने के बाद स्थानीय लोगों ने सांप्रदायिक तनाव के डर से पुलिस को इसकी सूचना दी।

पुलिस ने कहा कि स्थिति नियंत्रण में है और CrPC की धारा 108 के तहत उचित कार्रवाई शुरू कर दी गई है। उन्होंने कहा कि आरोपियों की पहचान करने के लिए नागरिक भाईचारा समिति के सदस्यों को बुलाया गया है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।