Get App

PNB Scam: नीरव मोदी की बहन पूर्वी मोदी ने अपने ब्रिटिश बैंक अकाउंट से भारत सरकार को भेजे 17.25 करोड़ रुपये

नीरव मोदी की छोटी बहन पूर्वी मोदी ने अपने ब्रिटेन के बैंक खाते से भारत सरकार को 17.25 करोड़ रुपये भेजे हैं

MoneyControl Newsअपडेटेड Jul 02, 2021 पर 10:12 AM
PNB Scam: नीरव मोदी की बहन पूर्वी मोदी ने अपने ब्रिटिश बैंक अकाउंट से भारत सरकार को भेजे 17.25 करोड़ रुपये

PNB Fraud Case में सरकारी गवाह बनीं नीरव मोदी (Nirav Modi) की छोटी बहन पूर्वी मोदी (Poorvi Modi) ने अपने ब्रिटेन के बैंक खाते से भारत सरकार को 17.25 करोड़ रुपये भेजे हैं। पीएनबी घोटाले में मनी लॉन्ड्रिंग केस की जांच कर रहे प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने यह जानकारी दी है।

दरअसल, भारत सरकार से PNB Scam मामले में माफी मिलने का शर्तों के मुताबिक, 2 जून 2021 को पूर्वी मोदी ने ED से कहा था कि उसकी जानकारी में उसके नाम पर लंदन में एक बैंक अकाउंट है। यह अकाउंट उसके भाई नीरव मोदी ने खुलवाया था। हालांकि इस बैंक अकाउंट में जो पैसा है वह उसका नहीं है।

मुंबई हाईकोर्ट में अप्रूवर बनने के प्रस्ताव के दौरान किए गए अपने वादे के तहत पूर्वी मोदी ने ब्रिटेन के इस बैंक अकाउंट से 23 लाख 16 हजार 889 डॉलर यानी 17.25 करोड़ रुपये भारत सरकार के अकाउंट में ट्रांसफर किए हैं। पूर्वी मोदी बेल्जियम की नागरिक हैं और उनके पति मैनक मेहता के पास ब्रिटेन की नागरिकता है।

भारत सरकार ने पूर्वी मोदी से कहा था कि अगर वह PNB Sacm की जांच में सहयोग करेगी तो उसके खिलाफ क्रिमिनल कार्रवाई नहीं होगी। अधिकारियों के अनुसार, पूर्वी और उसके पति मैनक मेहता को पीएनबी मामले में माफी दे दी गई है। उसके सामने यह शर्त रखी गई है कि वह जांच में पूरा सहयोग करेगी और इस मामले से संबंधित जानकारी का खुलासा कहीं और नहीं करेंगी।

सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें