श्रीलंका में प्रदर्शनकारियों ने राष्ट्रपति भवन पर कब्जा कर लिया है। राष्ट्रपति के भागने की खबर है। शनिवार प्रदर्शनकारियों ने राष्ट्रपति भवन को घेर लिया। वे राष्ट्रपति के इस्तीफे की मांग कर रहे थे। बाद में वे राष्ट्रपति भवन में घुस गए। बताया जाता है कि उन्होंने राष्ट्रपति भवन में तोड़फोड़ भी की है। इस बीच श्रीलंका के प्रधानमंत्री रानिल विक्रमसिंघे ने आपातकालीन बैठक बुलाई है। इसमें सभी दलों के नेताओ को हिस्सा लेने के लिए आमंत्रित किया गया है।
