Get App

चौथी तिमाही तक मंदी की चपेट में आ सकती है ब्रिटेन की इकोनॉमी, Goldman Sachs ने जताई आशंका

गोल्डमैन ने सोमवार को एक रिसर्च नोट में कहा कि ब्रिटेन के ग्रॉस डॉमेस्टिक प्रोडक्ट में 2023 तक लगभग 1 फीसदी की गिरावट आने का अनुमान है। अगले साल तक सालाना आउटपुट में 0.6 फीसदी की कमी आने की आशंका है

MoneyControl Newsअपडेटेड Aug 29, 2022 पर 12:07 PM
चौथी तिमाही तक मंदी की चपेट में आ सकती है ब्रिटेन की इकोनॉमी, Goldman Sachs ने जताई आशंका
पिछले सप्ताह अमेरिका से यूरोप और एशिया तक आर्थिक गतिविधियों में कमजोरी के संकेत मिलने के बाद गोल्डमैन ने अपना अनुमान जारी किया है

Goldman Sachs Group Inc : गोल्डमैन सैक्स ग्रुप इंक को ब्रिटेन की इकोनॉमी (UK economy) के इस साल के अंत तक मंदी की चपेट में आ जाएगी। साथ ही, एनर्जी की कॉस्ट बढ़ने से इकोनॉमी के सिकुड़ने का जोखिम भी पैदा हो सकता है।

गोल्डमैन ने सोमवार को एक रिसर्च नोट में कहा कि ब्रिटेन के ग्रॉस डॉमेस्टिक प्रोडक्ट में 2023 तक लगभग 1 फीसदी की गिरावट आने का अनुमान है। अगले साल तक सालाना आउटपुट में 0.6 फीसदी की कमी आने की आशंका है, जो गोल्डमैन के पिछले अनुमान में बड़ा बदलाव है। इससे पहले गोल्डमैन ने 1.1 फीसदी बढ़ोतरी का अनुमान जाहिर किया था।

यूके में बढ़ेगी कॉस्ट ऑफ लिविंग

ब्लूमबर्ग की एक रिपोर्ट के मुताबिक, स्वेन जरी स्टेन की अगुआई में इकोनॉमिस्ट्स ने कहा, एनर्जी संकट बढ़ने से यूके में कॉस्ट ऑफ लिविंग पर दबाव की चिंता गहराती जा रही है। वास्तविक कंजम्प्शन में भारी गिरावट आने की आशंका है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें