Get App

Britain New PM: क्या ऋषि सुनक ब्रिटेन के पीएम बनेंगे! इंफोसिस के को-फाउंडर नारायण मूर्ति के दामाद Rishi Sunak का भारत से क्या है नाता

ऋषि सुनक कंजरवेटिव पार्टी के सदस्य हैं। वह 2020 में बोरिस जॉनसन की सरकार में फाइनेंस मिनिस्टर बने थे। तब कोरोना की महामारी शुरू हुई थी। सुनक पर ब्रिटेन की इकोनॉमी को कोरोना के असर से बचाने की जिम्मेदारी थी

MoneyControl Newsअपडेटेड Jul 21, 2022 पर 3:37 PM
Britain New PM: क्या ऋषि सुनक ब्रिटेन के पीएम बनेंगे! इंफोसिस के को-फाउंडर नारायण मूर्ति के दामाद Rishi Sunak का भारत से क्या है नाता
सुनक का जन्म 12 मई, 1980 को इंग्लैंड के साउथैम्पटन में हुआ था। उनके पिता यशवीर सुनक और उषा सुनक ईस्ट अफ्रीका से 1960 के दशक में ब्रिटेन आ गए थे।

Britain New PM: भारतीय मूल के ऋषि सुनक (Rishi Sunak) जल्द ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बन सकते हैं। वह इस दौड़ में दूसरे उम्मीदवारों से आगे चल रहे हैं। कई दौर की वोटिंग के बाद ज्यादातर उम्मीदवार इस दौड़ से बाहर हो गए हैं। अब मुकाबल सुनक और लिज ट्रस (Liz Truss) के बीच है। सुनक ब्रिटेन के फाइनेंस मिनिस्टर थे। उन्होंने 5 जुलाई को इस पद से इस्तीफा दे दिया था। इसके बाद बोरिस जॉनसन (Boris Johnson) भी ब्रिटेन के प्रधानमंत्री पद से इस्तीफ देने को मजबूर हो गए। आइए जानते हैं कौन हैं ऋषि सुनक।

ऋषि सुनक कंजरवेटिव पार्टी के सदस्य हैं। वह 2020 में बोरिस जॉनसन की सरकार में फाइनेंस मिनिस्टर बने थे। तब कोरोना की महामारी शुरू हुई थी। सुनक पर ब्रिटेन की इकोनॉमी को कोरोना के असर से बचाने की जिम्मेदारी थी। वह काफी हद तक इस जिम्मेदारी को निभाने में सफल रहे। अगर बोरिस जॉनसन के प्रति पार्टी में असंतोष नहीं बढ़ता तो उन्हें इस्तीफा देने की जरूरत नहीं पड़ती।

यह भी पढ़ें : Tesla Second Quarter Results: Tesla का रेवेन्यू अप्रैल-जून तिमाही में 42% बढ़कर 16.93 अरब डॉलर रहा, शेयर उछले

सुनक की शादी अक्षता मूर्ति से हुई है। अक्षता इंफोसिस के को-फाउंडर एन आर नारायणमूर्ति की बेटी हैं। इंफोसिस इंडिया की दूसरी सबसे बड़ी आईटी कंपनी है। इसका अमेरिका, ब्रिटेन सहित दुनिया के कई देशों में बिजनेस हैं। ब्लूमबर्ग बिलियनेयर इंडेक्स के मुताबिक, अक्षता मूर्ति के पास करीब 1.3 अरब डॉलर की संपत्ति है। इसमें इंडियन आईटी कंपनी Infosys में उनकी हिस्सेदारी का बड़ा हाथ है। 2011 से अब तक इंफोसिस के शेयर 2000 फीसदी चढ़ चुके हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें