रूस ने Facebook की पेरेंट कंपनी Meta को 'चरमपंथी संगठन' घोषित किया, ब्लैक लिस्ट में डाला कंपनी का नाम

रूस (Russia) ने दुनिया के सबसे लोकप्रिय मैसेजिंग प्लेटफॉर्म Whatsapp, Instagram और Facebook की पेरेंट कंपनी को "आतंकवादी और चरमपंथी" संगठनों की लिस्ट में डाल दिया है

अपडेटेड Oct 11, 2022 पर 8:34 PM
Story continues below Advertisement
रूस ने Facebook की पेरेंट कंपनी Meta को 'चरमपंथी संगठन' घोषित किया

इंटरफैक्स न्यूज एजेंसी ने मंगलवार को बताया कि रूस (Russia) की वित्तीय निगरानी एजेंसी, रोसफिनमोनिटोरिंग ने अमेरिका की दिग्गज टेक कंपनी Meta को "आतंकवादियों और चरमपंथियों" की अपनी लिस्ट में शामिल किया है। रूस ने Meta को आतंकवादी संगठन घोषित किया है।

फेडरल सर्विस फॉर फाइनेंशियल मॉनिटरिंग के डेटाबेस के अनुसार, रूस ने दुनिया के सबसे लोकप्रिय मैसेजिंग प्लेटफॉर्म Whatsapp, Instagram और Facebook की पेरेंट कंपनी को "आतंकवादी और चरमपंथी" संगठनों की लिस्ट में डाल दिया है।

रूस ने एक्शन तब लिया है, जब करीब दो हफ्ते पहले Meta ने कहा कि उसने "coordinated inauthentic behaviour" के खिलाफ कंपनी की नीति का उल्लंघन करने के लिए रूस और चीन में कई फेक अकाउंट्स के नेटवर्क को हटा दिया है। रूस के ये फेक अकाउंट यूक्रेन युद्ध से जुड़े कंटेंट शेयर कर रहे थे।


न्यूज एजेंसी Reuters की एक रिपोर्ट के अनुसार, इससे पहले जून में मॉस्को की एक अदालत ने फेसबुक की पेरेंट कंपनी Meta की एक अपील को खारिज कर दिया था। तब मार्च में Meta को रूस में "चरमपंथी गतिविधि" का दोषी पाया गया था। अदालत में, उस समय मेटा के वकील ने कहा कि Meta किसी चरमपंथी गतिविधि में शामिल नहीं था और "रसोफोबिया" के खिलाफ था।

Russia Ukraine War: यूक्रेन पर हवाई हमले हमले जारी रखेगा रूस, कीव ने कहा- बेलारूस को लॉन्च पैड की तरह किया जा रहा इस्तेमाल

बता दें कि रूस में आम लोग मार्च के बाद से सोशल नेटवर्क Facebook और फोटो-शेयरिंग ऐप Instagram नहीं चला पा रहे हैं। हालांकि, कई नागरिकों ने इन सोशल मीडिया नेटवर्क्स का इस्तेमाल करने के लिए वर्चुअल प्राइवेट नेटवर्क (VPN) का सहारा लिया हुआ है।

रूस में फेसबुक और इंस्टाग्राम पर बैन तब लगाया गया, जब फरवरी के आखिर में रूस के कई सरकारी अकाउंट का प्लेटफॉर्म ने मॉनिटाइजेशन रोक दिया था। साथ ही रूस-यूक्रेन संघर्ष के बीच इन अकाउंट्स को किसी भी तरह विज्ञापन चलाने से भी रोक दिया था।

इससे पहले फरवरी में, संकटग्रस्त यूक्रेन में "लॉक्ड प्रोफाइल" फीचर शुरू करने के अलावा, मेटा ने लोगों को लक्षित होने से बचाने में मदद करने के लिए यूक्रेन में फेसबुक अकाउंट के लिए "फ्रेंड्स" लिस्ट देखने और सर्चिंग को अस्थायी रूप से हटा दिया था।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।