Russia Ukraine War: रूस (Russia) ने मंगलवार को कहा कि उसने यूक्रेन (Ukraine) के एनर्जी (Power Plant) और मिलिट्री इंफ्रास्ट्रक्चर (Military Infrastructure) पर लंबी दूरी के हवाई हमले (Long Range Air Strikes) अब भी कर रहा है। रक्षा मंत्रालय ने कहा, "हमलों का मकसद हासिल कर लिया गया है। सभी सुविधाएं प्रभावित हुई हैं।"
जब से रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध शुरू हुआ है, तब से अब तक सोमवार को हुए मिसाइल हमलों सबसे ज्यादा ज्यादा घातक और बड़ा माना जा रहा है। इन हमलों के बाद देश कई बड़े हिस्सों में बिजली की सप्लाई ठप हो गई थी।
यूक्रेन के रक्षा मंत्रालय की रिपोर्ट के मुताबिक, 10 अक्टूबर तक, रूस ने बेलारूस में ईरान में बने 31 Shahed-136 ड्रोन भेजे हैं और 14 अक्टूबर तक आठ और शिफ्ट करने की योजना है। यूक्रेन का दावा है कि रूस ने इन ड्रोन से ही ताजा हमले किए हैं।
रिपोर्ट के मुताबिक, बेलारूस भी रूस को अपने सशस्त्र बलों के शस्त्रागार और स्टोरेज ठिकानों से बारूद ले जाने वाली 13 ट्रेनें भेजने की तैयारी कर रहा है।
शहर के मेयर एंड्री सदोवी ने टेलीग्राम मैसेजिंग ऐप पर बताया कि मंगलवार को लविवि पर रूस ने एक मिसाइल हमला किया। हमले के बाद पश्चिमी यूक्रेनी शहर के कई हिस्सों में पावर सप्लाई ठप हो गई।
Reuters ने एक प्रत्यक्षदर्शी के हवाले से बताया कि स्थानीय समयानुसार दोपहर बाद शहर में तीन विस्फोट हुए। सोमवार को रूस के मिसाइल हमलों के बाद शहर को पहले ब्लैकआउट और फिर पानी की सप्लाई की समस्याओं का सामना करना पड़ा था।
पश्चिमी देशों से बातचीत के लिए तैयार है रूस
वहीं रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने मंगलवार को कहा कि मास्को यूक्रेन युद्ध पर पश्चिम के साथ बातचीत के लिए तैयार है, लेकिन उसे अभी तक बातचीत के लिए कोई गंभीर प्रस्ताव नहीं मिला है।
स्टेट टीवी पर एक इंटरव्यू में, लावरोव ने कहा कि व्हाइट हाउस के राष्ट्रीय सुरक्षा प्रवक्ता जॉन किर्बी समेत अधिकारियों ने कहा था कि अमेरिका बातचीत के लिए तैयार है, लेकिन रूस ने इनकार कर दिया था। लावरोव ने कहा, "यह एक झूठ है। हमें संपर्क करने के लिए कोई गंभीर प्रस्ताव नहीं मिला है।"
उन्होंने यह भी कहा कि रूस आने वाली G20 बैठक में राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन के बीच किसी भी बैठक को ठुकराएगा नहीं और प्रस्ताव मिलने पर विचार किया जाएगा।