Get App

यूरोपीय देशों से बदले की रूस की कार्रवाई में फंसा इंडिया, गेल को रूस से नहीं मिल पा रही गैस

गेल (Gail) ने रूस की गैस उत्पादक कंपनी गैजप्रोम (Gazprom) की सिंगापुर इकाई से एलएनजी की सप्लाई के लिए लॉन्ग टर्म डील की थी। इसके तहत गैजप्रोम को सालाना 28.5 लाख टन एलएनजी की सप्लाई करनी है

MoneyControl Newsअपडेटेड Jul 19, 2022 पर 2:32 PM
यूरोपीय देशों से बदले की रूस की कार्रवाई में फंसा इंडिया, गेल को रूस से नहीं मिल पा रही गैस
गेल ने कहा है कि वह कॉन्ट्रैक्ट को पूरा कराने के लिए कानूनी रास्तों के बारे में सोच रही है।

रूस (Russia) ने इंडिया को एलएनजी (LNG) की सप्लाई पर डिफॉल्ट (Default) किया है। इसकी वजह यह है कि अमेरिकी प्रतिबंध (US Sanctions) के जवाब में रूस ने जो प्रतिबंध लगाए हैं, उसके दायरे में एक ऐसी कंपनी भी आई है, जो इंडिया को गैस की सप्लाई करती है।

सूत्रों के मुताबिक, इंडिया को कम से कम 5 कार्गो की सप्लाई करने में रूस नाकाम रहा है। गेल (Gail) ने रूस की गैस उत्पादक कंपनी गैजप्रोम (Gazprom) की सिंगापुर इकाई से एलएनजी की सप्लाई के लिए लॉन्ग टर्म डील की थी। इसके तहत गैजप्रोम को सालाना 28.5 लाख टन एलएनजी की सप्लाई करनी है।

यह भी पढ़ें : इकोनॉमिस्ट्स ने कहा, विदेशी मुद्रा की आवक बढ़ाने और रुपया में गिरावट रोकने में बहुत सफल नहीं होंगे RBI के उपाय

गैजप्रोम इस साल जून से इंडिया को 5 कार्गो की सप्लाई करने में नाकाम रही है। उसने कहा है कि प्रतिबंध के चलते गैस मिलने में दिक्कत की वजह से वह डिलीवरी नहीं कर सकी है। इस कॉन्ट्रैक्ट में कहा गया है कि अगर किसी वजह से सप्लाई नहीं हो पाती है तो बाद में उसकी भरपाई कर दी जाएगी।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें