Get App

Russia Ukraine: चीन यूक्रेन को भेज रहा लाखों डॉलर की मदद, लेकिन रूस पर प्रतिबंधों के खिलाफ

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता झाओ लिजियान ने मीडिया से कहा कि बुधवार को मदद की पहली खेप यूक्रेन को सौंपी गई और दूसरी खेप उम्मीद है जल्द ही भेजी जाएगी।

MoneyControl Newsअपडेटेड Mar 09, 2022 पर 9:05 PM
Russia Ukraine: चीन यूक्रेन को भेज रहा लाखों डॉलर की मदद, लेकिन रूस पर प्रतिबंधों के खिलाफ
चीन ने यूक्रेन को भेज रहा लाखों डॉलर की मदद

चीन (China) ने कहा कि वह 50 लाख युआन (करीब 7.91 लाख डॉलर) का खाद्यान्न और दैनिक जरूरत का दूसरा सामान यूक्रेन (Ukraine) को भेज रहा है। हालांकि, उसने इस पूर्वी यूरोपीय देश के खिलाफ सैन्य कार्रवाई को लेकर रूस (Russia) पर आर्थिक प्रतिबंध लगाने का विरोध करना भी जारी रखा है।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता झाओ लिजियान ने मीडिया से कहा कि बुधवार को मदद की पहली खेप यूक्रेन को सौंपी गई और दूसरी खेप उम्मीद है जल्द ही भेजी जाएगी।

चीन मोटे तौर पर रूस का समर्थन कर रहा है और झाओ ने दोहराया कि बीजिंग, मॉस्को के खिलाफ आर्थिक प्रतिबंध का विरोध करता है।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता झाओ लिजियन ने बुधवार को कहा कि सहायता, जिसमें भोजन और रोजमर्रा का जरूरी समान शामिल हैं, यूक्रेन के अनुरोध पर आती हैं और यूक्रेनी रेड क्रॉस को "जितनी जल्दी हो सके" वितरित की जाएगी।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें