Russia Ukraine Conflict: रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन (Vladimir Putin) ने यूक्रेन के दोनेत्स्क (Donetsk) और लुहांस्क (Lugansk) गणराज्य के क्षेत्रों की स्वतंत्रता को मान्यता देने के आदेश पर सोमवार को हस्ताक्षर कर दिए जिससे क्षेत्र में तनाव बढ़ गया और मॉस्को के यूक्रेन पर आक्रमण करने की आशंका बढ़ गई है। पुतिन ने इन इलाकों में रूसी सैनिकों को जाने का भी आदेश दे दिया है। पश्चिम देशों की चेतावनी के बावजूद कि इस कदम से रूस पर व्यापक प्रतिबंध लगा दिए गए हैं।
