Russia-Ukraine Crisis LIVE Updates: एक पत्रकार द्वारा रूस-यूक्रेन सीमा पर बढ़ते तनाव की कवरेज को उसके बहुभाषी कौशल (multilingual skills) के कारण सोशल मीडिया पर उसकी खूब तारीफ हो रही है। द एसोसिएटेड प्रेस ग्लोबल मीडिया सर्विसेज के रिपोर्टर फिलिप क्रॉथर (Philip Crowther) को छह भाषाओं (अंग्रेजी, लक्जमबर्ग, स्पेनिश, पुर्तगाली, फ्रेंच और जर्मन) में धाराप्रवाह बोलने के लिए जाना जाता है।
