यूक्रेन पर रूस का हमला लगातार जारी है। रूसी सेना ने शनिवार को यूक्रेन के दक्षिणी शहर माइकोलीव में मिलिट्री बैरकों पर रॉकेट की मदद से ताबड़तोड़ हमले किए, जिसमें दर्जनों यूक्रेनी सैनिकों के मारे गए। न्यूज एजेंसी AFP ने हमले के चश्मदीदों के हवाले से यह जानकारी दी है। हमले की जगह फिलहाल बचाव अभियान चल रहा है।
