Russia-Ukraine War: युद्ध में बैकफुट पर रूस, यूक्रेन ने इस शहर से रूसी सेना के भागने का किया दावा

यूक्रेन के खिलाफ युद्ध में यह महत्वपूर्ण कदम साबित हो सकता है। रूसी सैनिकों ने गोला-बारूद के भंडार और हथियारों को भी वहीं छोड़ दिया है

अपडेटेड Sep 11, 2022 पर 6:33 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
इससे पहले मार्च में रूसी सैनिकों को यूक्रेन की राजधानी कीव से वापस भेज दिया गया था

Russia-Ukraine War: यूक्रेन के खिलाफ पिछले सात महीने से जारी युद्ध में रूस अब बैकफुट पर दिखने लगा है। रूस (Russia) के रक्षा मंत्रालय (Defense Ministry) ने शनिवार को ऐलान किया वह यूक्रेन (Ukraine) के पूर्वी खारकीव (Kharkiv) में दो जगहों से अपने सैनिकों को वापस बुला रहा है। बता दें कि इन दोनों क्षेत्रों में पिछले सप्ताह यूक्रेन के सैनिकों ने काफी बढ़त हासिल कर ली है।

रूस के रक्षा मंत्रालय ने शनिवार को घोषणा की कि वह यूक्रेन के पूर्वी खारकीव क्षेत्र के दो क्षेत्रों से सैनिकों को वापस बुला रहा है। रूसी रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता इगोर कोनाशेनकोव ने कहा कि बलाकलिया और इजियम क्षेत्रों से पूर्वी दोनेत्स्क क्षेत्र में सैनिकों को फिर से इकट्ठा किया जाएगा।

इससे पहले मार्च में रूसी सैनिकों को यूक्रेन की राजधानी कीव से वापस भेज दिया गया था। यूक्रेन के खिलाफ युद्ध में यह महत्वपूर्ण कदम साबित हो सकता है। रूसी सैनिकों ने गोला-बारूद के भंडार और हथियारों को भी वहीं छोड़ दिया है।


ये भी पढ़ें- द्वारकापीठ के शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती का निधन, 99 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने कहा है कि रूसी सेना उनके देश के जवाबी हमले से भागकर एक अच्छा निर्णय ले रही है। यूक्रेन के अधिकारियों ने शनिवार को दावा किया कि देश के उत्तर-पूर्व में रूसी सेना के खिलाफ जवाबी कार्रवाई में कीव को बड़ी सफलता मिली है।

देश के दूसरे सबसे बड़े शहर खारकीव के दक्षिण में यूक्रेन द्वारा सफलता हासिल करने के कई दिनों के बाद यह खबर सामने आई है। लगभग सात महीने पहले युद्ध की शुरुआत में राजधानी कीव पर कब्जा करने संबंधी रूसी प्रयास को विफल करने के बाद यूक्रेनी सेना के लिए यह एक बड़ी सफलता हो सकती है।

यूक्रेनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ओलेह निकोलेंको ने बताया कि यूक्रेनी सैनिकों ने पूर्वी यूक्रेन के कुपियांस्क शहर को फिर से अपने नियंत्रण में ले लिया है। निकोलेंको ने एक तस्वीर ट्वीट की, जिसमें यूक्रेन की ‘92वीं सेपरेट मैकेनाइज्ड बटालियन’ के सैनिकों को वहां दिखाया गया है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।