Russia-Ukraine War: यूक्रेन के खिलाफ पिछले सात महीने से जारी युद्ध में रूस अब बैकफुट पर दिखने लगा है। रूस (Russia) के रक्षा मंत्रालय (Defense Ministry) ने शनिवार को ऐलान किया वह यूक्रेन (Ukraine) के पूर्वी खारकीव (Kharkiv) में दो जगहों से अपने सैनिकों को वापस बुला रहा है। बता दें कि इन दोनों क्षेत्रों में पिछले सप्ताह यूक्रेन के सैनिकों ने काफी बढ़त हासिल कर ली है।
