Russia: व्लादिमीर पुतिन बंकर में होंगे आइसोलेट, क्रेमलिन के अधिकारियों पर गंभीर फ्लू का प्रकोप

इस गंभीर प्रकोप के मामले पूरे देश में सामने आ रहे हैं। ये फ्लू क्रेमलिन तक फैल गया और कथित तौर पर व्लादिमीर पुतिन (Vladimir Putin) के करीबी अधिकारियों को संक्रमित कर दिया है

अपडेटेड Dec 15, 2022 पर 5:12 PM
Russia: व्लादिमीर पुतिन बंकर में होंगे आइसोलेट

रूस (Russia) में इन दिनों एक खतरनाक फ्लू (Flu) का प्रकोप फैल रहा है। इस फ्लू ने क्रेमलिन (Kremlin) के कई अधिकारियों के अपनी चपेट में ले लिया है। इस बीच एक रिपोर्ट में कहा गया कि ऐसी अटकलें बढ़ रही हैं कि रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन (Vladimir Putin) जल्द ही एक बंकर में आइसोलेशन (Isolation) में चले जाएंगे। इस गंभीर प्रकोप के मामले पूरे देश में सामने आ रहे हैं। ये फ्लू क्रेमलिन तक फैल गया और कथित तौर पर पुतिन के करीबी अधिकारियों को संक्रमित कर दिया है।

द मिरर की रिपोर्ट के अनुसार, पुतिन की प्रेसिडेंशियल टीम में फ्लू का खुलासा ऐसे अटकलों के बीच हुआ है कि वह स्वास्थ्य संबंधी चिंताओं के बीच नए साल तक छिपने के लिए तैयार हैं।

रूस के राष्ट्रपति और उनका करीबी परिवार यूराल पहाड़ों में कहीं एक बंकर में आइसोलेशन में जाएगा।


सर्दी शुरू होते ही Covid-19 के बढ़ते संक्रमण के अलावा रूस इस समय फ्लू और स्वाइन फ्लू (Swine Flu) के बड़े हमले से जूझ रहा है।

रूस के राष्ट्रपति ने कथित तौर पर इस महीने अपने वार्षिक सेट-पीस प्रेस कॉन्फ्रेंस को रद्द कर दिया है। ऐसा दस साल में पहली बार हुआ है।

रिपोर्ट में कहा गया है कि इस महीने संसद में व्लादिमीर पुतिन के संबोधन से इनकार नहीं किया गया है, लेकिन क्रेमलिन में उनके करीबी अधिकारियों के फ्लू की चपेट में आने के चलते रद्द हो सकता है।

COVID-19: चीन अब स्वास्थ्य सुविधाएं बढ़ाने पर दे रहा जोर, पाबंदियां हटने के बाद कोरोना के फिर तेजी से फैलने की आशंका

पुतिन अपनी छवि को चमकाने के लिए साल के आखिर की रस्म का इस्तेमाल करते हैं। घरेलू और विदेश नीति पर कई तरह के सवालों के जवाब देते हैं, और खुलेपन की झलक देते हैं, भले ही इस कॉन्फ्रेंस में कई तरह पाबंदिया होती हैं।

उनके पिछले कुछ संबोधन 4.5 घंटे से ज्यादा समय तक लंबे रहे हैं। इस दौरान उन्हें कभी-कभी कुछ तीखे सवालों का सामना करना पड़ा, लेकिन उन्होंने उनका इस्तेमाल पश्चिम का मज़ाक उड़ाने या अपने घरेलू विरोधियों को बदनाम करने के लिए किया।

नोवाया गजेटा यूरोप न्यूज आउटलेट ने पुतिन के प्रवक्ता दिमित्री पेसकोव को संक्रमण के खुलासे के लिए जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने कहा, "क्रेमलिन में कई लोग फ्लू से पीड़ित थे।" दिमित्री पेस्कोव ने इस सोमवार की पुष्टि की कि पुतिन इस महीने बिना कारण बताए प्रेस कॉन्फ्रेंस नहीं करेंगे।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।