सऊदी अरब (Saudi Arabia) ने भारत समेत 6 देशों से आने वाले यात्रियों पर लगी हुई पाबंदी को हटाने का फैसला किया है। इनमें भारत के अलावा, पाकिस्तान, ब्राजील, वियतनाम, मिस्र और इंडोनेशिया शामिल है। एक लोकल मीडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, इन 6 देशों से आने वाले यात्रियों को सऊदी अरब में प्रवेश करने की अनुमति दी जाएगी। इस रिपोर्ट में आगे कहा गया है कि सऊदी अरब के आंतरिक मंत्रालय (Saudi Arabia’s Ministry of Interior) ने इन देशों से पूरी तरह से वैक्सीन लगवा चुके यात्रियों को सीधे प्रवेश करने की अनुमति देने के निर्देश जारी कर दिए हैं। साथ ही उन्हें देश में प्रवेश करने से पहले अपने देशों के बाहर 14 दिन क्वारंटीन (Quarantine) में बिताने की जरूरत नहीं है।
