इमरान खान (Imran Khan) अपने जिस दोस्त चीन की शान में कसीदे पढ़ते नहीं थकते थे, अब उसने भी उनसे मुंह मोड़ लिया है। चीन के आधिकारिक मीडिया ने शहबाज शरीफ (Shehbaz Sharif) के पाकिस्तान का नया प्रधानमंत्री बनने की संभावनाओं पर खुशी जाहिर करते हुए कहा कि खान की तुलना में शरीफ की अगुआई में चीन और पाकिस्तान के संबंध और बेहतर हो सकते हैं।
