Get App

Sheikh Hasina Networth: शेख हसीना के नौकर के पास है 284 करोड़ की संपत्ति, जानें कितनी अमीर हैं बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री

Sheikh Hasina Networth: 2009 से पीएम पद पर आसीन शेख हसीना बांग्लादेश की सबसे लंबे समय तक प्रधानमंत्री रहने का रिकॉर्ड रखती हैं। हाल ही में ऐसी रिपोर्टें सामने आई हैं, जिनमें दावा किया गया है कि हसीना के घर पर काम करने वाले नौकर जहांगीर आलम के पास कथित तौर पर 284 करोड़ रुपये की संपत्ति है

MoneyControl Newsअपडेटेड Aug 08, 2024 पर 11:55 AM
Sheikh Hasina Networth: शेख हसीना के नौकर के पास है 284 करोड़ की संपत्ति, जानें कितनी अमीर हैं बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री
Sheikh Hasina Networth: शेख हसीना के कार्यकाल और उनकी निजी संपत्ति के बारे में दुनियाभर में चर्चाएं तेज हो गई हैं (REUTERS File Photo)

Sheikh Hasina Networth: बांग्लादेश में बढ़ते विरोध प्रदर्शनों और अपनी सुरक्षा को लेकर बढ़ते खतरों के बीच शेख हसीना को प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा देकर देश छोड़ने के लिए मजबूर होना पड़ा। हाल ही में हुई उथल-पुथल के बाद हसीना के कार्यकाल और उनकी निजी संपत्ति के बारे में दुनियाभर में चर्चाएं तेज हो गई हैं। बता दें कि 2009 से पीएम पद पर आसीन हसीना बांग्लादेश की सबसे लंबे समय तक प्रधानमंत्री रहने का रिकॉर्ड रखती हैं। हाल ही में ऐसी रिपोर्टें सामने आई हैं, जिनमें दावा किया गया है कि हसीना के घर पर काम करने वाले नौकर जहांगीर आलम के पास कथित तौर पर 284 करोड़ रुपये की संपत्ति है। वह वर्तमान में अमेरिका में रहता है।

इस खुलासे के बाद हसीना ने आलम के वित्तीय मामलों की जांच का आदेश दिया। आलम की बताई गई संपत्ति और हसीना की नेटवर्थ के बीच भारी अंतर ने उनकी खुद की वित्तीय स्थिति पर सवाल खड़े कर दिए हैं। बांग्लादेश में 2024 के आम चुनाव में हसीना ने चुनाव आयोग के सामने अपनी संपत्ति का खुलासा किया। हलफनामे के अनुसार, उनकी कुल संपत्ति लगभग 3.14 करोड़ रुपये (4.36 करोड़ बांग्लादेशी करेंसी) है।

हसीना की आय मुख्य रूप से कृषि से आती है, जिसमें 6 एकड़ खेत और मछली पालन शामिल है। इसके अलावा, उनके पास एक कार भी है जो उन्हें गिफ्ट में दी गई है। अपने कार्यकाल के दौरान, हसीना को 9,92,922 रुपये की सलाना सैलरी मिली। बांग्लादेश के संस्थापक नेता शेख मुजीबुर रहमान की बेटी हसीना का लंबा कार्यकाल मौजूदा राजनीतिक संकट के बीच महत्वपूर्ण जांच को आकर्षित की है।

कितनी अमीर हैं शेख हसीना?

सब समाचार

+ और भी पढ़ें